भारतीय दलित पैंथर द्वारा माता सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
समय व्यूज/अरुण पंडित

कानपुर। शनिवार को ग्वालटोली में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भारतीय दलित पैंथर उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीलू खन्ना, की अध्यक्षता में पहली बार ग्वालटोली स्थित एन एल के स्कूल के सामने भारतीय दलित पैंथर के सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में भारत की प्रथम शिक्षिका एवं भारतीय नारी जन आंदोलन की जननी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर भारतीय दलित पैंथर के सभी पदाधिकारी एवं समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर कैंडल जलाकर एवं पुष्प वर्षा उपरांत संविधान निर्माता बाबा डॉ, भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्र पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े ही उत्साह पूर्वक लोगों ने उनकी जयंती पर याद कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न किया। जिसमें समाज के कई अति विशिष्ट लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य कई मनोरंजक नाटक एवं बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं भारतीय दलित पैंथर के पदाधिकारीओ ने इस अवसर पर उपस्थित हुई नारी शक्तियों का सम्मान करते हुए उनका भी स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही जयंती के पावन पर्व पर गरमा गरम चाय बिस्किट टोस्ट एवं देसी घी से बनी हुई खिचड़ी तहरी का आनंद उपस्थित हुए सभी अतिथियों एवं राहगीरों ने लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय दलित पैंथर के (प्रदेश अध्यक्ष) पैंथर धनीराम बौद्ध, (अध्यक्ष) हरिओम खन्ना, श्रीमती नीलू खन्ना, मयंक खन्ना, हरिकिशन खन्ना, (अधिवक्ता) विनोद पाल, शैलेंद्र, विजय शंकर खन्ना, प्रियांशु खन्ना, दिवाकर विष्णु, बृजेश पैंथर, प्रेम शंकर पैंथर, सुरेंद्र पैंथर, बाबूराम गौतम, विनय सेन, हर्षित खन्ना, अनिल खन्ना आदि समाज के सैकड़ो लोग माता सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती पर उपस्थित रहे।





