Thursday, February 26, 2026
Homeअपना शहर5-दिवसीय 23वें होली बाजार का महापौर ने फीता काटकर किया उद्घाटन ...

5-दिवसीय 23वें होली बाजार का महापौर ने फीता काटकर किया उद्घाटन समय व्यूज/अरुण पंडित

5-दिवसीय 23वें होली बाजार का महापौर ने फीता काटकर किया उद्घाटन

समय व्यूज/अरुण पंडित

कानपुर। शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट्ज द्वारा 25 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक शुरू हुआ 23वां होली बाजार इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के रूप में मोतीझील लॉन -1 में होली बाजार 2026 का भव्य उद्घाटन महापौर प्रमिला पाण्डेय ने फीता काट कर किया। इस अवसर


महापौर ने शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट्ज की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा लगाए जाने वाले होली बाजार को सराहना की जिसमें शहर वासियों को सब प्रकार का समान एक ही जगह मिल जाता है। ब्रांड से लेकर भारतीय नॉन ब्रांडेड कारीगरों के स्टॉल्स के साथ साथ रंगों का त्योहार होली में उपयोग होने वाले समस्त वैरायटी यहां पर उपलब्ध होगी। महापौर ने उद्घाटन के बाद सभी स्टॉल पर गईं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम गोल्डी मसाले के स्टाल पर जाकर अवलोकन किया। इस दौरान जोनल सेल्स (मैनेजर) विकास सोनी, अक्षय त्रिवेदी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, वेदांत अग्निहोत्री, अंकित पांडे ने बुके देकर उनका स्वागत व सम्मान किया। साथ ही कैच मसाले स्टॉल पर जाकर भी अवलोकन किया। कैच मसाले कंपनी के (एएसएम) दीपक परिहार एवं विजय मसाले के डिस्ट्रीब्यूटर राजीव सहित विवेक त्रिपाठी जीतू भैया ने भी मेयर का स्वागत किया। इसके साथ ही इफको एग्रो नंदी ग्रुप के स्टॉल पर जाकर आउटलेट का फीता काट कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात कंपनी के सीनियर (मैनेजर) अंकित सोनी एवं (एएसई) रविंद्र द्विवेदी, अनन्या, आरव एवं गौरव पांडे ने प्रमिला पाण्डेय का बुके व गिफ्ट हैंपर दे कर जोरदार स्वागत/सम्मान किया। होली बाजार आयोजक आमिर सिद्धिकी ने बताया कि 25 से 01 मार्च तक इस होली बाजार में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत हस्तशिल्प, कालीन, अचार, इलेक्ट्रॉनिक्स के समान, ब्रांडेड खाने के मसाले, कपड़े धोने के ब्रांडेड साबुन और सर्फ, लेदर आइटम्स, पापड़, कपड़े, खिलौने आदि बहुत कुछ शहरवासी खरीद सकेंगे। इसके साथ ही होली बाजार में पहली बार रसियन जलपरी शो भी आयोजित किया जा रहा है। जिससे कि लोगों को एंटरटेनमेंट भी मिले और मेले का एक मुख्य आकर्षण भी शहर वासियों के लिए आरम्भ हो गया है। शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट्ज के आमिर सिद्दीकी, जोया सिद्दीकी एवं न्यू कानपुर यूथ क्लब के (महामंत्री) विक्रम पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि यह त्यौहार की शॉपिंग के लिए सबसे सस्ते 5 दिन हैं। बाजार में आने के लिए कोई भी शुल्क या टिकट नहीं हैं और ये उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा होली बाजार है। होली बाजार के मुख्य प्रस्तुतकर्ता नंदी विश्वास नाम का एसोसिएट स्पॉन्सर कैच मसाले, लीलामणि अस्पताल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, गोल्डी मसाले, अशोक मसाले, घड़ी साबुन आदि हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments