अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सातवें दिन हुआ समाप्त क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी ने लिया संज्ञान

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर_अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सातवें दिन हुआ समाप्त क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी ने लिया संज्ञान आप को बताते चलें दिनांक 5,1,2026दिन सोमवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र हमीरपुर में रोड के किनारे हाईवे का नाला एवं पशुपतिनगर की तरफ जाने वाली सड़क और घरों में नाली का पानी और जल भराव की समस्या के समाधान हेतु सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में आम जनता के साथ विगत कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं जब नगर निगम, एन एच आई, मेट्रो प्रशासन का एक साथ पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करने के बाद एवं नगर निगम सद्बुद्धि सुंदरकांड का पाठ करने के बाद
नगर निगम, नेशनल हाईवे,मेट्रो रेल प्रशासन के पुतले को नाले में खड़े करके फूल माला पहनाकर एवं आरती करके दहन किए गए थे एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी जी की फोटो पर आरती की गई थी इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी की फोटो लेकर नाले के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया किया गया था जिसके बाद सातवें दिन क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश मानना जी ने मामले को फोन पर संज्ञान पर लेने के बाद जल्द ही निस्तारण का आदेश दिया वहीं समाज सेवक सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल त्रिपाठी ने बताया कि 30/12/2025 से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में आज सांतवां दिन मा० विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना के आश्वासन पर समाप्त हो गया मा० विधानसभा अध्यक्ष जी ने कहा है है कि मामले का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जायेगा। उनकी बात को मानते हुए सामाजिक कार्यकर्ता उपेन्द्र तिवारी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कमल त्रिपाठी ने धरना समाप्त करने की सार्वजनिक घोषणा कर मा० अध्यक्ष जी को धन्यवाद दिया और श्री सतीश महाना जिन्दाबाद के नारे लगे जिसमें प्रमुख रूप से उपेन्द्र तिवारी कमल त्रिपाठी विवेक गुप्ता मनीष त्रिपाठी रामकेश कैलाश सहित सैकड़ो क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे






