श्री बांके बिहारी जी परिवार समिति पंजी.कानपुर द्वारा प्रथम महोत्सव के आयोजन संस्था द्वारा प्रथम महोत्सव मनाया जा रहा है 8 फरवरी को निकलेगी भव्य कलश पोथी यात्रा
समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _श्री बांके बिहारी जी परिवार समिति पंजी.कानपुर द्वारा प्रथम महोत्सव के आयोजन संस्था द्वारा प्रथम महोत्सव मनाया जा रहा है 8 फरवरी को निकलेगी भव्य कलश पोथी यात्रा आप को बताते चलें दिनांक 7,2,2026 दिन शनिवार को लान नंबर दो मोती झील स्वरूप नगर में एक प्रेस वार्ता की गई जिसमें बताया गया कि श्री बांके बिहारी जी महाराज की कृपा से संस्था द्वारा प्रथम महोत्सव मनाया जा रहा है इस महोत्सव में 8,2,2026 को भव्य कलश यात्रा एवं पोथी यात्रा प्रातः 9 बजे मलिक रेजिडेंसी होटल 80 फीट रोड से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी अपराह्न 2 बजे से भागवत कथा प्रारंभ होगी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेंद्र मोहन जी चेयरमैन दैनिक जागरण एवं श्रीमती प्रमिला पांडेय महापौर कानपुर नगर होगी साथ ही बताया विशेष आकर्षक मनमोहक झांकियां दिल्ली के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका के रूप में श्री बालकृष्ण लीला माखन चोरी श्री गोवर्धन पूजा एवं 56 भोग दर्शन जिसके यजमान श्री आलोक कनोडिया तिलक नगर कानपुर होंगे वही महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक नैमिषारण्य के महान विद्वान आचार्य द्वारा प्रातः 9 बजे किया जाएगा वह पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे संजय गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता ,पंकज, रामकिशन अग्रवाल, विनोद मोरारका,अनुपम अग्रवाल ,स्वरूप निगम, राजीव अग्रवाल ,अजय अग्रवाल, विजयपाल आदि उपस्थित रहे





