Wednesday, May 20, 2026
Homeअपना शहरकेडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज एवं कविता पब्लिक स्कूल का द्विदिवसीय स्थापना महोत्सव...

केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज एवं कविता पब्लिक स्कूल का द्विदिवसीय स्थापना महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न समय व्यूज गौरव प्रजापति

केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज एवं कविता पब्लिक स्कूल का द्विदिवसीय स्थापना महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर दक्षिण, केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज एवं कविता पब्लिक स्कूल का द्विदिवसीय स्थापना महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न आप को बताते चलें दिनांक 20,5,2026 दिन बुधवार को अर्रा बिनगवां कॉलोनी स्थित केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज एवं कविता पब्लिक स्कूल का द्विदिवसीय स्थापना महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, भव्यता एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सकुशल संपन्न हुआ।महोत्सव के प्रथम दिवस के अंतर्गत मेधा अलंकरण समारोह, बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय सतीश महाना जी रहे।विद्यालय प्रांगण में माननीय सतीश

महाना जी की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटिका का मंचन किया गया जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विद्यालय के 300 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हिंदी मीडियम एवं इंग्लिश मीडियम की कुल 30 कक्षाओं में से 90 विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय

“एकेडमिक अचीवर” के रूप में, 120 विद्यार्थियों को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट “स्कॉलर” के रूप में तथा 90 विद्यार्थियों को “आदर्श विद्यार्थी” सम्मान से अलंकृत किया गया।हाई स्कूल टॉपर अनन्या पांडे एवं आशुतोष तिवारी तथा इंटरमीडिएट टॉपर सत्यम कुशवाहा को विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया।माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी का विद्यालय परिवार द्वारा विशाल पुष्पहार, उपरना, शील्ड, रामलला मोमेंटो, तिलक एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम अनुशासन एवं नॉलेज ओरिएंटेड शिक्षा पद्धति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति हेतु हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी प्रदान किया। वही
कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से रवि सतीजा, मुकेश श्रीवास्तव, संगीता चौहान ‘व्यंजना’, वनफूल, अशोक शास्त्री, गोपाल कृष्ण तिवारी एवं मुर्तजा खान सहित अनेक कवियों ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कवि सम्मेलन का संचालन साहित्यकार, कवि एवं विद्यालय के संस्थापक-प्रधानाचार्य डॉ. के. के. वाजपेई ‘भारतीय’ ने किया।स्थापना महोत्सव के द्वितीय दिवस का शुभारंभ वैदिक हवन-पूजन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लगभग 50 सम्मानित व्यक्तियों को स्थापना दिवस मोमेंटो एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख महानुभावों में रामकुमार द्विवेदी, मनोज सिंह , डॉ. प्रशांत तिवारी, सुरेश व्यास, जय सिंह नामदेव, भोला मिश्रा, डॉ. अरुण त्रिपाठी, सी. बी. बाजपेई, वेद प्रकाश तिवारी एवं सुशील कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही सम्मानित होने वाले सभी अतिथियों ने विद्यालय के संस्कारयुक्त वातावरण, उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं बच्चों के प्रति समर्पण भाव की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रदान कीं।कार्यक्रम का प्रमुख संचालन विद्यालय कोऑर्डिनेटर व्यंजना जी ने किया, जबकि आए हुए समस्त अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रदर्शन विद्यालय सचिव श्रीमती शशिकांति वाजपेई जी द्वारा किया गया।
विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य डॉ. के. के. वाजपेई ‘भारतीय’ ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा —
“छोटे शहरों के छोटे उत्सव तुम्हारी मंजिल नहीं हैं। तुम्हें सूरज की किरणों की तरह पूरी दुनिया में छा जाना है। बहते हुए झरने से प्यास बुझाने क्या, तुम्हें तो सागर को पाना है।”वही झालमुरी, गुलगुले, शरबत एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments