Sunday, June 7, 2026
Homeअपना शहरपूज्य संत श्री आसाराम बापू जी की पावन प्रेरणा से भीषण गर्मी...

पूज्य संत श्री आसाराम बापू जी की पावन प्रेरणा से भीषण गर्मी को देखते हुए वितरण किया गया पलाश शरबत एवं ऋषि प्रसाद पत्रिका समय व्यूज गौरव प्रजापति

पूज्य संत श्री आसाराम बापू जी की पावन प्रेरणा से भीषण गर्मी को देखते हुए वितरण किया गया पलाश शरबत एवं ऋषि प्रसाद पत्रिका

समय व्यूज गौरव प्रजापति

पलाश शर्बत एवं ऋषि प्रसाद पत्रिका वितरण कार्यक्रम के माध्यम से पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के स्वास्थ्य एवं उपचार हेतु मानवीय अपील

कानपुर,पूज्य संत श्री आसाराम बापू जी की पावन प्रेरणा से भीषण गर्मी को देखते हुए वितरण किया गया पलाश शरबत एवं ऋषि प्रसाद पत्रिका आपको बताते चलें दिनांक 7,6,2026 दिन रविवार को पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से आज युवा सेवा संघ, कानपुर द्वारा अन्नपूर्णा स्वीट, नौबस्ता बंबा पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निःशुल्क पलाश शर्बत एवं ऋषि प्रसाद पत्रिका वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही इस अवसर पर साधक भाइयों-बहनों ने आमजन को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ पूज्य बापूजी की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में भी जानकारी दी। 88 वर्षीय संत श्री आशारामजी बापू अनेक गंभीर आयुजनित एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल के दिनों में उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साधकों ने सरकार एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से विनम्र आग्रह किया कि मानवीय आधार पर पूज्य बापूजी को उनकी आयु और स्वास्थ्य को देखते समुचित एवं निरंतर चिकित्सा के लिए जमानत दी जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने कहा कि पूज्य आसारामजी बापू गंभीर रूप से अस्वस्थ है उनको आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिलना उनका मानवीय अधिकार है। इसी भावना के साथ उन्होंने पूज्य बापूजी के उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वही शेषनारायण गुप्ता ने बताया की पूज्य संत श्री आसाराम बापू जी की पावन प्रेरणा से आज भीषण गर्मी को देखते हुए पलाश शरबत एवं ऋषि प्रसाद पत्रिका का वितरण किया गया है साथ ही सरकार से विनम्र आग्रह किया कि मानवीय आधार पर पूज्य बापूजी को उनकी आयु और स्वास्थ्य को देखते समुचित एवं निरंतर चिकित्सा के लिए जमानत दी जाए। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेष नारायण गुप्ता,सौरभ चौरसिया,कृष्ण कुमार सिंह,सत्येंद्र गुप्ता, प्रीता सिंह, नीरज सिंह,राजीव ,मनोज सिंह, आदि मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में आने जाने वाले हजारों राहगीरों एवं क्षेत्रीय लोगों ने ठंडे-ठंडे शरबत का लुफ्त लिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments