श्री मारवाडी इन्टर कालेज, नयागज, कानपुर की प्रबन्ध समिति द्वारा कालेज के बाहर पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए ठंडी ,ठंडी छाछ का वितरण किया गया

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _श्री मारवाडी इन्टर कालेज, नयागज, कानपुर की प्रबन्ध समिति द्वारा कालेज के बाहर पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए ठंडी ,ठंडी छाछ का वितरण किया गया आपको बताते चलें दिनांक 9,6,2026 दिन मंगलवार को श्री मारवाडी इन्टर कालेज, नयागज, कानपुर की प्रबन्ध समिति द्वारा कालेज के बाहर पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अपरान्ह 12, 15.बजे शीतल छाछ की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर पहली पाली में निकलने वाले अभ्यर्थी तथा दूसरी पाली में प्रवेश करने वाले अभ्यर्थियों ने शीतल छाछ का आनन्द लिया और प्रवन्ध समिति की मन से प्रशंसा की कि उन्होंने दूर दूर से परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के लिए हितार्थ विचार किया। इस अवसर पर प्रवन्धसमिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिहानिया,प्रबंधक श्री सुनील कुमार मुसरका, प्रधानाचार्य श्री अखिलेश कुमार मिश्रा, शिक्षकगण तथा अन्य सेवाभावी कालेज के लिपिकगण उपस्थित रहे और उन्हो इस वितरण में पूर्ण सहयोग प्रदान किया ।
![]()





