जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी सेवा और भाईचारे की मिसाल, राहगीरों को बांटे गए कुरकुरे, बिस्किट, पानी और कोल्ड ड्रिंक

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _मछरिया गांव से होते हुए धोबिन पुलिया और मस्जिद के पास से आगे जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस के दौरान लोगों ने राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों के लिए खाद्य सामग्री व पेय पदार्थों का वितरण किया। इस दौरान कुरकुरे, बिस्किट, पानी और कोल्ड ड्रिंक बांटकर लोगों की सेवा की गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान रास्ते में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा

लिया वहीं जुलूस में मुख्य रूप से रहे एडवोकेट अनीश अहमद एवं
मोहम्मद इस्माइल मंसूरी पूर्व पार्षद प्रत्याशी वार्ड 68 साथ ही जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। वितरण के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। वही कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में हनीफ मंसूरी, राजीव कुमार, रज्जा भदौरिया, रघुवीर सिंह भदौरिया, ऋषभ भदौरिया और विकास सिंह सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। साथ ही आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों की सेवा करने के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द

को मजबूत करना है। जुलूस के दौरान राहगीरों को पानी और शीतल पेय उपलब्ध कराकर गर्मी में राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। वही स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान इस तरह सेवा और सहयोग की भावना

समाज में सकारात्मक संदेश देती है। वही साथ-साथ सिविल डिफेंस के राजा ठाकुर ,प्रेम नारायण प्रजापति आदि ने भी पूरी टीम एवं पुलिस प्रशासन के साथ जुलूस को सफल बनाने का प्रयास किया वही पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मिल-जुलकर व्यवस्था संभाली और जुलूस में शामिल लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग किया। वही जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम ने लोगों के बीच भाईचारे, सहयोग और इंसानियत का संदेश दिया।
![]()





