Wednesday, September 2, 2026
Homeअपना शहरपूर्व विधायक अजय कपूर जी द्वारा आयोजित किए जा रहे राखी महोत्सव...

पूर्व विधायक अजय कपूर जी द्वारा आयोजित किए जा रहे राखी महोत्सव के आठवें दिन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। समय व्यूज गौरव प्रजापति

पूर्व विधायक अजय कपूर जी द्वारा आयोजित किए जा रहे राखी महोत्सव के आठवें दिन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

समय व्यूज गौरव प्रजापति


कानपुर _बहन फाउंडेशन के बैनर तले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर जी द्वारा आयोजित किए जा रहे राखी महोत्सव के आठवें दिन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महोत्सव में करीब 2300 बहनों ने अपने भाई अजय कपूर जी को राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया। बड़ी संख्या में पहुंची बहनों के उत्साह और आत्मीयता से पूरा कार्यक्रम भावुक हो उठा। कार्यक्रम में विधायक अभिजीत सिंह सांगा, मशहूर उद्यमी दीपक कोठारी जी ने भी शिरकत की । उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दीं ।

कार्यक्रम में मशहूर अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना सुधा चंद्रन ने भी शिरकत की। उन्होंने बहनों के साथ रक्षाबंधन का उत्सव मनाया और अजय कपूर जी के इस अनूठे प्रयास की सराहना की। उन्होंने अजय कपूर जी को राखी भी बांधी । इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने कहा कि हर साल जब हजारों बहनें मुझे राखी बांधने के लिए आती हैं तो मैं सोचता हूं कि आखिर मैंने ऐसा क्या किया है कि मुझे इतना बड़ा परिवार मिला। सच कहूं तो आप बहनों का यह प्रेम मेरे लिए किसी सम्मान, किसी पद या किसी उपलब्धि से कहीं बड़ा है। मैं आप सभी से वादा करता हूं कि भाई होने के नाते आपके सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि बहनों की आंखों में खुशी देखना ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है और अगर कभी किसी बहन की आंख में आंसू आए तो उस आंसू को पोंछने की जिम्मेदारी भी एक भाई की है। मशहूर अभिनेत्री एवं भरतनाट्यम नृत्यांगना सुधा चंद्रन ने राखी महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कई कार्यक्रम देखे हैं, लेकिन हजारों बहनों का इस तरह एक भाई के प्रति प्रेम और विश्वास देखना अपने आप में अद्भुत अनुभव है। उन्होंने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं है। यह विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और अपनत्व का प्रतीक है। आज यहां जिस तरह बहनें अजय कपूर जी को राखी बांध रही हैं, उससे साफ दिखाई देता है कि उनके और बहनों के बीच रिश्ता केवल औपचारिक नहीं, बल्कि दिल का रिश्ता है। सुधा चंद्रन ने अजय कपूर जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अजय कपूर जी ने राखी महोत्सव के माध्यम से भाई-बहन के रिश्ते को एक बहुत खूबसूरत मंच दिया है। हजारों बहनों को एक साथ सम्मान और अपनापन देना बहुत बड़ी बात है। मैं उन्हें इस आयोजन के लिए दिल से बधाई देती हूं और कामना करती हूं कि यह भाई-बहन का रिश्ता हमेशा इसी तरह मजबूत बना रहे। महोत्सव के दौरान बर्रा 8, विश्व बैंक बर्रा, राम आसरे नगर, संजय नगर सी0टी0आई0, बर्रा गांव, कर्रही, जूही परमपुरवा, गुजैनी गांव, दबौली, सरायमीता पनकी, सेवाग्राम कालोनी दादा नगर, तात्याटोपे नगर, 48 क्वार्टर किदवई नगर से आयीं बहनों ने राखी बांधीं । यहाँ पर किरन पाण्डेय, शीला सिंह चौहान, मन्जू मिश्रा, सुधा निषाद, गंगा निषाद, बबिता चौबे, राजकुमारी विश्वकर्मा, गुड़िया, रेखा देवी, शशि शर्मा, आरती सोनी, राजरानी, आरती सिंह, रूबी, पिंकी गुप्ता, गीता कटियार, शिखा कश्यप, आरती गौतम, कुसुम वर्मा, अनीता शुक्ला, वर्षा चौधरी, बबली तिवारी, रेहाना बेगम, विद्या पाल, नम्रता सिंह, गीतान्जलि श्रीवास्तव, लक्ष्मी, बबिता चौबे, क्षमा, आरती बाथम, मिथलेश वर्मा, पूजा सिंह, सीता श्रीवास्तव, सरोज पासवान, चन्दा देवी पाल, राधिका चौबे, अर्चना देवी, नीलम पाल, रीना देवी पाल, पुष्पा गुप्ता, मामुनी बक्सी, बिन्दु, निषा पटेल, कीर्ति स्वर्णकार, नीलम माथुर, सुषमा निषाद, राधा देवी, रीना तुलसा, वंदना, अनीता तिवारी, सुधा, आरती कुमारी, अनीता अहमद, शबाना परवीन, मनीषा, सीमा देवी, सुनीता देवी, राखी, स्वाती वर्मा, एकता कपूर रंजन, काजल शर्मा, मुस्कान वर्मा, पूजा श्रीवास्तव, पूजा कुुमारी, अनीता बाल्मीकि, रीमा, विनीता केशरवानी, नीतू वर्मा, पूजा गौतम, मानसी सरोज आदि बहनें मौजूद रहीं ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments