कानपुर में होने जा रहा है 50 दिवसीय, 100 कुंडीय विराट श्री लक्ष चंडी महायज्ञ – 700 कर्मनिष्ठ ब्राह्मण करेंगे 111 करोड़ 11 लाख दुर्गा मंत्रों का जाप
समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर।कानपुर में होने जा रहा है 16 जनवरी 2027 से 6 मार्च 2027 तक सरसैया घाट पर 50 दिवसीय, 100 कुंडीय विराट श्री लक्ष चंडी महायज्ञ – 700 कर्मनिष्ठ ब्राह्मण करेंगे 111 करोड़ 11 लाख दुर्गा मंत्रों का जाप आप को बताते चलें दिनांक 15,10,2026 दिन बृहस्पतिवार को पार्वती बागला रोड कृष्णा धाम में आयोजित प्रेस वार्ता में परम पूज्य अनंत श्री विभूषित यज्ञ सम्राट स्वामी श्री प्रखर जी महाराज ने विस्तृत जानकारी दी। वहीं इस विराट महायज्ञ में 700 कर्मनिष्ठ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 100 हवन कुंडों में निरंतर 111 करोड़ 11 लाख दुर्गा मंत्रों का जाप एवं आहुति दी जाएगी।स्वामी श्री प्रखर जी महाराज ने बताया कि _”इस महायज्ञ से जो शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा संचित होगी, उससे सबकी बुद्धि परिवर्तित होकर सन्मार्गी होगी। बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा ही हैं। जब बुद्धि शुद्ध होगी तो परस्पर प्रेम उत्पन्न होगा और आपस में सद्भावना स्थापित होगी।यजमानों के लिए विशेष फल:इस महायज्ञ में सौभाग्यशाली यजमान दम्पति भाग लेंगे। यद्यपि सभी यजमान सामूहिक रूप से लक्ष चंडी महायज्ञ का संकल्प करेंगे, किंतु व्यक्तिगत स्तर पर प्रत्येक यजमान को एक-एक सहस्त्र चंडी महायज्ञ का फल प्राप्त होगा। जिसका उद्देश्य भारतवर्ष के कल्याण, भारत की आंतरिक शांति की स्थापना एवं भारत राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित है। स्वामी जी ने कहा कि इसमें जो भी तन-मन-धन से सहयोग करेगा, उसका हर प्रकार से मंगल होगा। साथ ही बताया कि महायज्ञ के साथ-साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे जिसमें 1. श्रीमद् भागवत कथा 2. श्री राम कथा 3. संत सम्मेलन 4. श्री कृष्ण रासलीला आदि लोक पावन कार्यक्रम 5. यज्ञ दर्शनार्थियों के लिए यज्ञ पर्यंत साथ ही स्वामी जी ने कहा कि _”इस महायज्ञ से देश में आंतरिक शांति स्थापित होगी और भारत राष्ट्र सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर होगा। वहीं प्रेस वार्ता में आयोजन समिति की घोषणा की गई और अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा मंत्री विकास गोयनका कोषाध्यक्ष मनीष गर्ग सहित मीडिया प्रमुख सुरेश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई प्रेस वार्ता में प्रदीप गुप्ता शेषनारायण त्रिवेदी पप्पू भैया आदि उपस्थित रहे







