Saturday, May 31, 2025
Homeअपना शहरमो.आरिज़ सुहैल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। ...

मो.आरिज़ सुहैल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। समय व्यूज जी. डी. जानकी बौद्ध

मो.आरिज़ सुहैल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए।

समय व्यूज जी. डी. जानकी बौद्ध

कानपुर। हुमायूं बाग, चमन गंज कानपुर के निवासी मो. आरिज सुहैल ने केंद्रीय विद्यालय, कैंट कानपुर की इंटर मीडिएट सी बी एस सी बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया। ज्ञात हो कि मो. आरिज सुहैल की माता नफीस फात्मा केंद्रीय विद्यालय अकबरपुर माती कानपुर देहात की अंग्रेजी की परास्रातक शिक्षिका है और पिता सुहैल आफताब एस बी आई लाइफ इंश्योरेंस के काट क्लब के इंश्योरेंस एडवाइजर और दैनिक समय व्यूज समाचार पत्र के उप संपादक भी हैं।
आरिज सुहैल फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी हैं और भविष्य में एक अच्छा चिकित्सक बन कर
अपने देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। यहां उनके आवास पर आरिज़ के पिता सुहैल आफताब जी के साथ साक्षात्कार में बात करने पर बताया कि मेरे बेटे ने इस वर्ष बहुत गंभीरता के साथ अपनी पढ़ाई में कठिन परिश्रम किया और अपने बड़े भाई आकिब सुहैल जो कि टॉपर रहे हैं और वर्तमान में एम एन आई टी प्रयाग राज से बी टेक कर के बंगलौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं उनकी बराबरी कर ली है, उन्होंने कहा सभी बच्चों में ऐसी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए और बच्चे हमेशा अच्छे लोगों को अच्छी बातों की प्रतिस्पर्धा करें तो अवश्य अच्छे विद्यार्थी और अच्छे नागरिक बन सकते हैं. बुरी बातों और लोगों की उनके बुरे कार्यों को नकल बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, नकल हमेशा अच्छे कामों की होनी चाहिए तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होता है, और देश और समाज प्रगति के पथ पर अग्र सर होता है।आरिज़ सुहैल की माता और शिक्षिका नफीस फातमा ने कहा, बच्चों के माता पिता को बच्चों की संगत के प्रति जागरूक और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है तथा बच्चों को भी बुरे लोगों या बुरी आदतों वाले बच्चों के साथ न रहने की सलाह दी, बच्चों को अपनी दोस्ती का चयन हमेशा अच्छे लोगों के साथ और अच्छी आदतों वाले बच्चों के साथ होना चाहिए,क्योंकि यही उम्र बनने या बिगड़ने की होती है बच्चों को अधिक खर्च करने वाले बच्चों के साथ भी ज़्यादा नहीं रहना चाहिए,अपने बराबर वाले बच्चों का साथ होना चाहिए।
अंत में आरिज सुहैल की माता ने ईश्वर का धन्यवाद अदा किया, और सभी माता पिता के बच्चों को अच्छा और नेक बनने की दुआएं भी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments