के डी के एल शास्त्री इंटर कॉलेज का त्रिदिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव संपन्न।
समय व्यूज समाचार सेवा
कानपुर _के डी के एल शास्त्री इंटर कॉलेज का त्रिदिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव संपन्न।आपको बताते चलें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रीय जनमानस के द्वारा के डी के एल शास्त्री इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से बच्चों द्वारा देश प्रेम और पहलगाम की घटना पर आधारित नाटक का मंचन किया। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेधा अलंकरण समारोह के अंतर्गत विद्यालय के समस्त मेधावियों को उत्तर प्रदेश सरकार के
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जी द्वारा सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस महोत्सव के अंतर्गत “एक शाम देश की सेना के नाम” अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश की अंतरराष्ट्रीय कवियत्री डॉ. कीर्ति काले, राष्ट्रीय कवि राधेश्याम मिश्र, देश के ओज के बड़े कवि सुरेश फक्कड़, प्रिय गीतकार
धीरज सिंह चंदन कवियत्री व्यंजना, लक्षणा एवं अभिधा ने जोरदार काव्य पाठ किया। सम्मेलन का संचालन विद्यालय के संस्थापक/प्रधानाचार्य डॉ. के के बाजपेई ने किया। कवि सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश वर्मा (रिटायर्ड आईएएस)रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ दिवाकर मिश्रा,बाल योगी अरुण पुरी जी महाराज, नितेश त्रिपाठी असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी,सुरेश सचान,
मनोज भदोरिया, शेषनारायण त्रिवेदी “पप्पू भैया” संजय त्रिवेदी, अशोक दुबे, डॉ अरुण त्रिपाठी, कमल किशोर अवस्थी, कौशल किशोर अवस्थी, उमानाथ पांडे, प्रशांत शुक्ला,शशिकांति बाजपेई, श्रीमती अंजलि मिश्रा,आर.ए तिवारी, विकास तिवारी, रामशरण द्विवेदी, महेश कुमार, प्रेम मिश्रा, विवेक द्विवेदी, पवन तिवारी, मनोज बाजपेई,ओ पी त्रिवेदी, रमाकांत वर्मा, शिव बाबू सिंह के
साथ सैकड़ो की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। समापन दिवस पर भव्य सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया। मेधावियों को
सम्मानित करने के लिए भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य/ के.के वाजपेई ने किया।