अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में तीसरे दिन किया गया नगर निगम सद्बुद्धि सुंदर कांड का पाठ

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर_अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में तीसरे दिन किया गया नगर निगम सद्बुद्धि सुंदर कांड का पाठ आप को बताते चलें दिनांक 1,1,2026दिन बृहस्पतिवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र हमीरपुर में रोड के किनारे हाईवे का नाला एवं पशुपतिनगर की तरफ जाने वाली सड़क और घरों में नाली का पानी और जल भराव की समस्या के समाधान हेतु सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में आम जनता के साथ विगत कई

दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं जब नगर निगम, एन एच आई, मेट्रो प्रशासन का एक साथ पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद भी संबंधित अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेगी तो आज नगर निगम सद्बुद्धि सुंदरकांड का पाठ किया गया वही समाज सेवक सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 30.12.2025 को हमीरपुर रोड के किनारे डैमेज नाले और जल भराव की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी व्यापार मंडल अध्यक्ष

कमल त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में आम जनता के साथ धरना प्रदर्शन हो रहा है धरने में तीसरे दिन नगर निगम सदबुद्धि, सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया साथ ही बताया कि कल हाईवे किनारे बने नाले की पूजा और आरती की जाएगी जिसमें प्रमुख रूप से रहे सामाजिक कार्यकर्ता उपेन्द्र तिवारी ,नौबस्ता व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, अजय शर्मा, आशीष त्रिपाठी, कृष्णा सैनी, अंकुर पाण्डेय कैलाश, विवेक गुप्ता सहित सभी क्षेत्रवासी मौजूद रहे।






