Monday, February 9, 2026
Homeअपना शहर*हज 2026 की तीसरे सप्ताह की ट्रेनिंग संपन्न।* सुहैल आफ़ताब,समय...

*हज 2026 की तीसरे सप्ताह की ट्रेनिंग संपन्न।* सुहैल आफ़ताब,समय व्यूज।

*हज 2026 की तीसरे सप्ताह की ट्रेनिंग संपन्न।*

सुहैल आफ़ताब,समय व्यूज।


तंजीम खुद्दाम आजमीने हज की जानिब से तीसरा तरबियती कैंप का आयोजन ग़रीब नवाज़ मैरिज हॉल बांसमंडी कानपुर में क़ाज़ी फैजान अली एडवोकेट की कुरआन पाक की तिलावत से प्रोग्राम का आगाज़ हुआ। मुफ्ती मोहम्मद मोआज़ साहब ने मदीना मुन्नवरा में नबी पाक सल्लाहु अलैह वसल्लम के रोज़े पाक पर बहुत अदबो एहतराम से दुरूदो पाक का नज़राना पेश करे रियाज़ुल जन्ना (जन्नत का हिस्सा)में नमाज़ अदा करने की कोशिश करे और लोकल इबादत गाह की ज़ियारत भी करें।डॉ. ज़फ़र अकबर साहब ने हाजियों को सेहत से मुताल्लिक़ बातें सिखाईं कि वहां की गर्मी के लिहाज़ से O R S और पानी खूब पिएं और हज कमेटी ऑफ इंडिया की जानिब से दिया जाने वाला फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा अपने साथ रखें।ज़्यादा तबीयत खराब होने पर इंडियन हॉस्पिटल जो मदीना और मक्के में भारत सरकार द्वारा निःशुल्क बनाए गए हैं वहां तुरन्त डॉक्टर से चेक अप कराए। मुफ्ती हिफ़ज़ुर्रहमान क़ासिमी साहब ने मक्का और मुनव्वरा में नमाज़ अदा करने के बारे मे बयान किया और दुआ की अल्लाह ताला आजमीने हज के सफर को आसान करे और उनके हज को क़ुबूल फरमाए। अपने देश भारत में अमन और मोहब्बत का माहौल कायम करे।खादिमुल हुज्जाज सरदार अहमद खान, मोहम्मद हमीदुल्ला साहब ने आजमीने हज और मुफ्ती साहब का इस्तकबाल किया और हाजियों को मुबारक बाद पेश की। मोहम्मद शकील, नफ़ीस खान हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी व मो. इरफ़ान ने हाजियों को वैक्सीनेशन के टोकन दिए जो कि 10 फ़रवरी को टीकाकरण कार्यक्रम में ग़रीब नवाज़ हॉल में सरकारी डॉक्टर्स के ज़रिए टीकाकरण किया जाएगा।इस मौक़े पर तौसीफ़ अहमद,अब्दुल हई हाशमी, आदिल सिद्दीकी,मो नुजैम, कमाल अहमद ,मो.इमरान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments