अखिल भारतीय बारी संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वाधान में होली मिलन समारोह एवं युवक युवतियों के वैवाहिक संस्कार हेतु परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _अखिल भारतीय बारी संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वाधान में होली मिलन समारोह एवं युवक युवतियों के वैवाहिक संस्कार हेतु परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न आप को बताते चलें अखिल भारतीय बारी संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वाधान में जातीय एकता एवं भाई चारे की भावना से परिपूर्ण होली मिलन समारोह एवं युवक युवतियों के वैवाहिक संस्कार हेतु परिचय सम्मेलन दिनाँक 22 मार्च रविवार 2028 दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे श्रीराम आस्था गेस्ट हाउस बर्रा-6. कानपुर में मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कर्तव्यनिष्ठ जनसेवक माननीय राकेश सचान जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश

सरकार कर्तव्यनिष्ठ जनसेवक विधायक सुरेन्द्र मैथानी की गरिमामयी उपस्थित होकर महापुरुष बीर शिरोमणि रूपन बारी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए समस्त बारी बन्धुओं महिलाशक्ति एवं नवयुवकों के संग फूलों की होली खेलकर गौरवान्वित करने का कार्य किया। आयोजन का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री रामलखन बारी जी नें किया। समारोह में उपस्थित समस्त स्वजातीय बन्धुओं एवं वरिश्ठ समाजसेवियों महिलाओं नवयुवकों नें हार्दिक अभिनन्दन किया। उपस्थिति राष्ट्रीय महामंत्री रामलखन बारी महेश शंकर विनोद वर्मा प्रदेश अध्यक्ष सुशील प्रभाकर, चन्द्रप्रकाश, पुनीत, आनन्द, दीपू, जयशंकर, रमाकान्त, नरेश रावत, नीरज, शरद शशिनाथ, रामकुमार, रामशंकर, कृपाशंकर, पुन्नी लाल, हरिशंकर, पूरन लाल, रोशन, ओम, अशोक रावत, आनन्द समस्त महिलाओं एवं नवयुवक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्यगण। मांग पत्र :
1. बारी वंश गौरव बीर शिरोमणि रूपन बारी की शहर के मुख्य चौराहों में प्रतिमा स्थापित करवाना।
2. भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रति सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के जिलों में सच्ची निष्ठा के साथ समर्पित हेतु प्रशासनिक एवं राजनीतिक भागीदारी करना।





