Monday, May 4, 2026
Homeअपना शहर“शक्ति संवाद समागम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ संपन्न समय...

“शक्ति संवाद समागम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ संपन्न समय व्यूज गौरव प्रजापति

“शक्ति संवाद समागम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _ “शक्ति संवाद समागम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ संपन्न आप को बताते चलें दिनांक 03 मई 2026, रविवार को महालक्ष्मी ग्रांड में “शक्ति संवाद समागम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शिक्षण संवाद टीम कानपुर नगर की संयोजक रुचि त्रिवेदी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया वही इस प्रदेश स्तरीय समागम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य कर रहीं शिक्षिका बहनों ने प्रतिभाग किया। इन शिक्षिकाओं के प्रेरणादायी

कार्यों का प्रसारण शक्ति संवाद के माध्यम से YouTube लाइव के जरिए भी किया जा चुका है। वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुनोचना मौर्या रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन किया। वही इस अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार, शक्ति संवाद की संस्थापक सरिता राय एवं ज्योति कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन गीता यादव एवं रत्ना यादव द्वारा किया गया। वहीं सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति नीतू सिंह द्वारा दी गई।कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आई शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव, नवाचार एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को साझा किया। कानपुर नगर से कामायनी शर्मा, पूनम दीक्षित, समीक्षा तिवारी, लता सिंह, निशू तिवारी, आशु जैन सहित अनेक शिक्षिका बहनों ने सहभागिता की।यह कार्यक्रम महिला शिक्षिकाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments