Sunday, August 9, 2026
Homeअपना शहरसमाज सेवक एवं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी रमईपुर जैन यादव का चुनावी...

समाज सेवक एवं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी रमईपुर जैन यादव का चुनावी कार्यालय का धूमधाम से हुआ उद्घाटन समय व्यूज गौरव प्रजापति

समाज सेवक एवं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी रमईपुर जैन यादव का चुनावी कार्यालय का धूमधाम से हुआ उद्घाटन


समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _समाज सेवक एवं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी रमईपुर जैन यादव का चुनावी कार्यालय का धूमधाम से हुआ उद्घाटन आप को बताते चलें दिनांक 9,8,2026 दिन रविवार को ग्राम पंचायत बुधेड़ा कुड़गांव में समाज सेवक एवं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी रमईपुर जैन यादव का चुनावी कार्यालय का विधि विधान से पूजा अर्चना करके धूमधाम से उद्घाटन किया गया साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में

आशीष चौबे बिठूर विधानसभा पहुंचे वहीं क्षेत्र में चुनावी कार्यालय खुलने में सपा एवं पी डी ए के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला वही कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से रहे आशीष चौबे बिठूर विधानसभा डॉ लक्ष्मण सिंह यादव पूर्व उपाध्यक्ष ग्रामीण समाजवादी पार्टी

महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला उर्फ बबलू भैया सुरेंद्र यादव प्रधान पद प्रत्याशी ग्राम सभा बुधेड़ा आदि लोग रहे वही आशीष चौबे से बात करने पर बताया की आज बिठूर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का कार्यालय का उद्घाटन हुआ है साथ ही कहा कि यह कार्यालय एक पत्थर की इमारत नहीं है यह कार्यालय युवाओं की समस्याओं एवं उनके हक की लड़ाई लड़ने का एक मंच

है साथ ही कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है जैसे जरा सी बरसात होने पर गांव तालाब बन जाते हैं लाइट की समस्या है एवं अस्पताल ले जाना हो तो शहर भागना पड़ता है अस्पताल की समस्या है और सबसे बड़ी ज़रूरत यहां पर लघु उद्योगों की है जो हमारी सरकार बनती है तो हम लोग चारों ओर विकास ही विकास करेंगे एवं जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे वही समाज सेवक जैन यादव ने कहा कि आज जो हमारे कार्यालय का उद्घाटन हुआ है उसका एक ही उद्देश्य है कि इस क्षेत्र के जो पीड़ित लोग हैं और जिनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और लोग दरबदर भटकते हैं तो अब उनको भटकना नहीं पड़ेगा हमारे कार्यालय में आए और समाजवादी पार्टी के लोग उनकी हर एक समस्याओं का समाधान करेंगे साथ ही कहा कि जैसे पूरे देश के लोग मिलकर अंग्रेजों को भगाया था वैसे ही अब लोगों को पी डी ए से जुड़कर इस सरकार को भगाना है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments