Tuesday, November 10, 2026
HomeBlogकबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में शाखा जनवारा की टीम ने गजनेर को...

कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में शाखा जनवारा की टीम ने गजनेर को हराया

संवाददाता : अजीत नायक

घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के शाखा जनवारा गांव में 9 नवंबर को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में मेजबान शाखा जनवारा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कानपुर, हमीरपुर, रनिया, घाटमपुर, बिल्हौर, कन्नौज और गजनेर सहित कई स्थानों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी जीतू यादव ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला घाटमपुर और हमीरपुर, दूसरा शाखा जनवारा और रनिया, तीसरा कन्नौज और बिल्हौर तथा चौथा गजनेर और कानपुर की टीम के बीच खेला गया।

फाइनल मुकाबला गजनेर और शाखा जनवारा की टीम के बीच हुआ, जिसमें शाखा जनवारा की टीम ने 48-20 के बड़े अंतर से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए शाखा जनवारा टीम के कप्तान बखतावर सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इस दौरान टूर्नामेंट के आयोजक पांडेय जी, कृष्णा, सर्वेश पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments