Wednesday, November 11, 2026
HomeBlogमोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर अंगूठा लगवाकर निकाली दूसरी सिम, फोन-पे...

मोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर अंगूठा लगवाकर निकाली दूसरी सिम, फोन-पे के जरिए खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

संवाददाता : प्रदीप दुबे

मूसानगर। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ निवासी एक युवक के साथ मोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय सोनकर ने मोबाइल फाइनेंस करने वाले पर अंगूठा लगवाकर दूसरी सिम निकलवाने और फोन-पे अकाउंट बनाकर खाते से करीब एक लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसने मूसानगर क़स्बा में एक मोबाइल विक्रेता की दुकान से नया मोबाइल फोन फाइनेंस कराया था। आरोप है कि फाइनेंसर प्रक्रिया के दौरान उसकी आईडी पर खाता खुलवाने के साथ ही उसके मोबाइल नंबर की दूसरी सिम भी निकलवा ली। इसके बाद उस सिम के जरिए फोन-पे अकाउंट बनाकर खाते में आए आवास संबंधी करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उसने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments