Monday, August 10, 2026
Homeअपना शहरविगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र माह में...

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र माह में महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला उर्फ बबलू भैया के तत्वाधान में किया गया महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा समय व्यूज गौरव प्रजापति

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र माह में महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला उर्फ बबलू भैया के तत्वाधान में किया गया महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र माह में महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला उर्फ बबलू भैया के तत्वाधान में किया गया महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा आपको बताते चलें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र माह में महाराजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज कुमार शुक्ला ‘बबलू भैया’ के तत्वाधान में भव्य महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दिनांक ​ (10 अगस्त 2026) सोमवार को यशोदा नगर स्थित सैनिक चौराहे

के पास, उमा उपवन पार्टी लॉन के समीप स्थित लालतेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। महा रुद्राभिषेक के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव का प्रसाद ग्रहण किया। पूरा प्रांगण ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। वही ​पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाजसेवी मनोज कुमार शुक्ला ‘बबलू भैया’ ने बताया की​”भगवान भोलेनाथ की

कृपा से यह हमारा 27वां वर्ष है। पिछले 26 वर्षों से हम सावन के पावन महीने में क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए महा रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य

उद्देश्य हमारे महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों के स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु की कामना करना है। वही कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments