कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी के तत्वाधान में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा जय हिंद भारत माता के नारों से गूंजा आवास विकास हंसपुरम

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी के तत्वाधान में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा जय हिंद भारत माता के नारों से गूंजा आवास विकास हंसपुरम आप को बताते चलें दिनांक 14,8,2026 दिन शुक्रवार को नौबस्ता बंबा चौराहा समीप कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी के तत्वाधान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों एकेडमी के युवाओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया वही हाथ में तिरंगा लिए और भारत माता की जय वंदे मातरम जय श्री

राम के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा वही यात्रा अकादमी से शुरू होकर नौबस्ता बंबा त्रिमूर्ति अपार्टमेंट होते हुए आवास विकास हंसपुरम क्षेत्र का भ्रमण किया वहीं डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि हमारी कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी है जो बच्चों को देश सेवा के लिए तैयार करती है साथ ही कहा कि वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे हो गए हैं एवं स्वतंत्रता दिवस एवं माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत एकेडमी के हजारों

युवाओ के साथ यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है वही यात्रा का उद्देश्य है की सभी नागरिकों के मन में देशभक्ति जागे और हर घर में प्रत्येक आदमी तिरंगा झंडा जरूर लगाए साथ ही कहा की जो व्यक्ति जरूरतमंद और निर्धन है और झंडा नहीं खरीद सकते हैं तो सक्षम लोग उनकी जाकर मदद करें और 15 अगस्त में हर घर में तिरंगा फहरे ऐसी हमारी लोगों से अपील है
![]()





