Thursday, August 20, 2026
Homeअपना शहरनौबस्ता आवास विकास में 'दा शिवांश हब' का हुआ भव्य उद्घाटन, एक...

नौबस्ता आवास विकास में ‘दा शिवांश हब’ का हुआ भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेंगे कॉस्मेटिक, गिफ्ट और स्टेशनरी आइटम्स समय व्यूज गौरव प्रजापति

नौबस्ता आवास विकास में ‘दा शिवांश हब’ का हुआ भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेंगे कॉस्मेटिक, गिफ्ट और स्टेशनरी आइटम्स

समय व्यूज गौरव प्रजापति

​कानपुर। नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम स्थित दूसरी पुलिया के पास नए रिटेल स्टोर ‘दा शिवांश हब’ का वैदिक रीति-रिवाज, हवन और पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए हब की शुरुआत से स्थानीय निवासियों को अब अपनी रोजमर्रा और खास जरूरतों के सामान के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

​दुकान के संचालक अवंतिका सिंह एवं शशांक सिंह ने बताया कि उनके इस स्टोर में ग्राहकों के लिए एक ही छत के नीचे कॉस्मेटिक उत्पाद, आकर्षक गिफ्ट आइटम्स, ब्रांडेड स्टेशनरी का सामान और बच्चों के खिलौने उचित एवं किफायती दामों पर उपलब्ध कराए गए हैं। गुणवत्ता और वैरायटी का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि हर वर्ग के ग्राहक को बेहतर सामान मिल सके।
​उद्घाटन समारोह में राम सिंह एवं हनुमान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर अजीत झा, विकास यादव, घनश्याम, राम सिंह समेत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे और स्टोर संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments