Monday, August 24, 2026
Homeअपना शहरमहाराजपुर विधानसभा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू भैया के...

महाराजपुर विधानसभा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू भैया के तत्वाधान में संपन्न हुआ तुलसी जयंती पर कलाकारों का सम्मान समय व्यूज गौरव प्रजापति

महाराजपुर विधानसभा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू भैया के तत्वाधान में संपन्न हुआ तुलसी जयंती पर कलाकारों का सम्मान


समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _महाराजपुर विधानसभा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू भैया के तत्वाधान में संपन्न हुआ तुलसी जयंती पर कलाकारों का सम्मान आप को बताते चलें दिनांक 23,8,2026 दिन रविवार को सागर पुरी स्थित गोपेश्वर गार्डन में समाज सेवक एवं महाराजपुर विधानसभा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार

शुक्ला बबलू भैया के तत्वाधान में तुलसी जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक अभिनय के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को समाजवादी पार्टी के नेता मनोज कुमार शुक्ला उर्फ बबलू भैया ने सम्मानित किया।


वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की अपर्णा जैन और नितेंद्र यादव ने शिरकत की। इस दौरान कलाकारों के शानदार अभिनय की सराहना करते हुए करीब 500 कलाकारों को सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।तुलसी जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों के सम्मान के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments