जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री श्री 108 महामंडलेश्वर गोल्डन गिरी मनोजानंद महाराज जी द्वारा वितरित किए गए 651 लड्डू गोपाल एवं भागवत गीता

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री श्री 108 महामंडलेश्वर गोल्डन गिरी मनोजानंद महाराज जी द्वारा वितरित किए गए 651 लड्डू गोपाल एवं भागवत गीता आप को बताते चलें दिनांक 4,9,2026 दिन शुक्रवार को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर काकादेव बाबा पिपलेश्वर शिव धाम मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 651 लड्डू गोपाल एवं भागवत गीता का सभी

सनातनियों को वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से रहे अयोध्या धाम से श्री कारपत्री जी महाराज अयोध्या धाम जगतगुरु ,श्री कृष्णादास जी महाराज पनकी,श्री धर्मेंद्र त्रिपाठी जय गणेश 108 महामंडलेश्वर रहे वही जगत गुरु कारपात्री जी महाराज से बात करने पर बताया कि यह जो लड्डू गोपाल वितरण किए गए हैं इसमें प्राण प्रतिष्ठा भी होना जरूरी था जिनको हमने प्राण प्रतिष्ठा करके वितरण किया जा रहे हैं वहीं पनकी महंत कृष्ण दास जी महाराज ने बताया आज जो महामंडलेश्वर मनोजानंद जी महाराज के द्वारा यह651 लड्डू गोपाल वितरित किए गए हैं यह बहुत ही नेक कार्य है और सनातनीय कार्य है वहीं श्री श्री 108 महामंडलेश्वर गोल्डन गिरी मनोजानंद महाराज जी ने बताया कि यह आयोजन विगत 30 वर्षों प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी के दिन हमारी ओर से लड्डू गोपाल वितरित किए जाते हैं पिछले वर्ष हमने 551 लड्डू गोपाल वितरित किए थे

वहीं इस वर्ष हमने 651 लड्डू गोपाल विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा करके वितरित किए हैं साथी इस वर्ष जो लड्डू गोपाल वितरित किए हैं तो लड्डू गोपाल लेने वालों के लिए एक फॉर्म भी भरवारा गया है जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं उनको लड्डू गोपाल नहीं दिए

गए हैं जो सिर्फ सनातनी लोग हैं इस वर्ष उन्हें को ही लड्डू गोपाल दिए गए हैं और हमारे सनातन धर्म में अष्टधातु की बड़ी मानता है इसीलिए यह जो 651 लड्डू गोपाल वितरित किए गए हैं सभी अष्टधातु के हैं वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से रहे अजय जी DM ऑफिस, हरिओम गुप्ता ,सुहानी सिंह, उदयभान सिंह, विजय शुक्ला आदि मुख्य रूप से रहे






