Saturday, September 5, 2026
Homeअपना शहरशिक्षक दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दामोदर नगर कानपुर में...

शिक्षक दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दामोदर नगर कानपुर में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया गया शिक्षकों का सम्मान समय व्यूज गौरव प्रजापति

शिक्षक दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दामोदर नगर कानपुर में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया गया शिक्षकों का सम्मान

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर।शिक्षक दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दामोदर नगर कानपुर में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया गया शिक्षकों का सम्मान आप को बताते चलें दिनांक 5,9,2026 दिन शनिवार को दामोदर नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व, शिक्षक की भूमिका तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ विशिष्ट


अतिथि के रूप में माननीय प्रह्लाद खंडेलवाल जी (मंत्री, भारतीय शिक्षा समिति, कानपुर प्रान्त) ने दीप प्रज्वलित करके किया । वही माननीय रजनीश जी (संगठन मंत्री, भा. शि.स. कानपुर प्रान्त) द्वारा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, संस्कार एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए

तथा मारवाड़ी सम्मेलन, कानपुर द्वारा सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्य को सम्मानित भी किया गया वही अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का भी विकास करते हैं। वही इस अवसर पर

विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करी ।
वही कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रत्नेश अवस्थी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित दिशा देकर ही एक सशक्त एवं संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का

निर्वहन करने तथा शिक्षा और संस्कारों के प्रसार का संकल्प लेकर हुआ। इस कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश अग्रवाल (प्रबंधक, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दामोदर नगर) श्री रत्नेश अवस्थी

(प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दामोदर नगर) श्री प्रदीप केडिया (महामंत्री, मारवाड़ी सम्मेलन, कानपुर) सहित श्री सियाराम मित्तल, श्री तरुण गर्ग जी, श्री विपुल मिश्रा, श्री निर्मल शर्मा, श्री संदीप जैन आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments