Thursday, October 8, 2026
Homeअपना शहररैपालपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ...

रैपालपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार मृतका की शिनाख्त के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, लोहे की रॉड, बाइक और मोबाइल फोन बरामद समय व्यूज समाचार सेवा संवाददाता : अजीत नायक

रैपालपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मृतका की शिनाख्त के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, लोहे की रॉड,
बाइक और मोबाइल फोन बरामद

समय व्यूज समाचार सेवा
संवाददाता : अजीत नायक

कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक सड़क किनारे मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को 112 नंबर के माध्यम से सूचना मिली थी कि रैपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे करीब 20 से 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पड़ा है। सूचना पर शिवली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 6 अक्टूबर को परिजनों ने शव की पहचान रूबल पुत्री स्वर्गीय अनिल कुमार, निवासी मंगलीपुर थाना सचेंडी, कानपुर नगर के रूप में की।
मृतका के दादा गंगा प्रसाद की तहरीर पर 7 अक्टूबर को शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी मृतका का पीछा करते थे और रास्ते में उसे परेशान करते थे। आरोप है कि शिवम युवती को रास्ते से ले गया और अमन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया तथा शव को रैपालपुर गांव के सामने नहर पट्टी के पास फेंक दिया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर शिवली पुलिस ने पवन तनय आश्रम रंजीतपुर गेट से पहले सड़क से शिवम उर्फ बड़े पुत्र सतेन्द्र कमल निवासी मंगलीपुर, थाना सचेंडी, कानपुर नगर और अमन पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र गौतम निवासी विसायकपुर, थाना रनिया, कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान घटना में प्रयुक्त बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
शिवम उर्फ बड़े, पुत्र सतेन्द्र कमल, निवासी मंगलीपुर, थाना सचेंडी, कानपुर नगर, उम्र 23 वर्ष।
अमन, पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र गौतम, निवासी विसायकपुर, थाना रनिया, कानपुर देहात, उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड
बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल
मृतका का मोबाइल फोन
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, महिला कांस्टेबल शिवानी, कांस्टेबल रवि कुमार, हेड कांस्टेबल ब्रेजश कुमार और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments