Friday, November 13, 2026
Homeअपना शहरश्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा, ...

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ श्रीनगर पहाड़पुर ​अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शिवाकांत महाराज के श्रीमुख से 19 नवंबर तक बरसेगी ज्ञान की गंगा ​20 नवंबर को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा महायज्ञ का समापन समय व्यूज गौरव प्रजापति

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा,


भक्तिमय हुआ श्रीनगर पहाड़पुर ​अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शिवाकांत महाराज के श्रीमुख से 19 नवंबर तक बरसेगी ज्ञान की गंगा

​20 नवंबर को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा महायज्ञ का समापन


समय व्यूज गौरव प्रजापति

​कानपुर।महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर पहाड़पुर में शुक्रवार से सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य एवं दिव्य शुभारंभ हुआ। 13 नवंबर से 19 नवंबर तक चलने वाली इस पावन कथा में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पूज्य शिवाकांत महाराज जी के श्रीमुख से श्रद्धालु भागवत महिमा का श्रवण करेंगे।


​कथा के प्रथम दिन प्रातः काल गाजे-बाजे और बैंडबाजो के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीत वस्त्र धारण किए सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति और युवतियों ने सिर पर मंगल कलश रखकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्री कृष्ण’ के जयघोष से समूचा श्रीनगर पहाड़पुर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
वही महाराजपुर विधानसभा संयोजक विकास तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में पहली बार इतने विशाल और दिव्य स्तर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों में अभूतपूर्व उत्साह है। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक प्रतिदिन कथा का रसपान कराया जाएगा, जिसके उपरांत 20 नवंबर को हवन-पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का

आयोजन किया गया है, ​कलश यात्रा एवं शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता विकास तिवारी, पूनम मिश्रा, देवम मिश्रा, विनीत द्विवेदी, आशाराम सविता, पूर्व पार्षद मेनका सेंगर, समाजसेवी कुलदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments