सैकड़ो कार्यकर्ताओं के जन सैलाब के साथ उ.प्र. विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम में पहुंचकर किया जोरदार स्वागत

समय व्यूज समाचार सेवा


कानपुर_सैकड़ो कार्यकर्ताओं के जन सैलाब के साथ उ.प्र. विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम में पहुंचकर किया जोरदार स्वागत आपको बताते चलें दिनांक 8/9/2025 दिन सोमवार को वार्ड 87 के बक्तौरीपूर्वा परितोष इंटरनेशनल स्कूल में महाराजपुर विधानसभा के अंतर्गत 29 करोड़ से 303 सड़कों का शीलान्यास करने पहुंचे उ. प्र. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का जोरदार स्वागत किया गया जिसमें अनिल सिंह चौहान मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मोहित सिंह मंडल मंत्री,ओ. पी. त्रिवेदी जिला प्रतिनिधि, विवेक सिंह सेक्टर अध्यक्ष, मोनू सिंह,अभिषेक सिंह गोलू भदौरिया,पवन भदौरिया शिव बाबू, सुरेंद्र तिवारी, जेपी मिश्रा, रमेश सेंगर ,ठाकुर अर्चना सिंह,दीपक वर्मा मंगलम गेस्ट हाउस, शोभना कश्यप के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जोरदार स्वागत किया एवं उनके उद्बोधन को सुना साथ ही अनिल सिंह चौहान मंडल कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि आज हमारे क्षेत्र में हमारे विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी आए हुए हैं जिनका हम लोगों ने अपनी टीम एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में जोरदार स्वागत किया साथ ही कहा कि जो भी कार्य क्षेत्र में और हर ओर विकास हो रहा है वह सब हमारे विधानसभा अध्यक्ष की देन है वही मोहित सिंह मंडल मंत्री ने कहा कि आज हमारे विधानसभा अध्यक्ष जी जो 29 करोड़ से 303 सड़कों का शीलान्यास करने आए हुए हैं जिसमें हम लोग सैकड़ो संख्या में पहुंचकर उनकी बातों को सुना साथ ही कहा इतना विकास कार्य क्षेत्र में देने के लिए धन्यवाद दिया







