Friday, January 23, 2026
Homeअपना शहरश्री दादी जी भक्त परिवार दादी जी के जीवन चरित्र पर सुन्दर...

श्री दादी जी भक्त परिवार दादी जी के जीवन चरित्र पर सुन्दर मंगल पाठ का हुआ आयोजन। समय व्यूज/अरुण जोशी

श्री दादी जी भक्त परिवार दादी जी के जीवन चरित्र पर सुन्दर मंगल पाठ का हुआ आयोजन।

समय व्यूज/अरुण जोशी


कानपुर। ममतामयी माँ श्री झुंझुंनू वाली श्री राणी सती दादी जी का मंगसिर नवनी मंगल उत्सब गुरुवार को श्री भोलेश्वर श्याम मन्दिर एच-2 ब्लाक, किदवई नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें श्री राणी सती दादी जी का भव्य श्रृंगार छष्णन भोग, मंगल पाठ एवं भजन संध्या और नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। विशेष रूप से श्री राणी सती जी के जीवन चरित्र पर सुन्दर मंगल पाठ

एवं नृत्य नाटिका श्री दादी भक्त परिवार की महिला सदस्यों द्वारा किया गया। श्री राम पाण्डे द्वारा चुनरी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रोहित तुलस्यान ने बताया कि मंगसिर नवमी के उपलक्ष्य पर दादी जी का मंगल पाठ, नृत्य नाटिका एवं चुनरी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित तुलस्यान् विशाल अग्रवाल, अविनाश खेमका, सुधीर तुलस्यान, अनिल अग्रवाल, बालकृष्ण देवडा, अमित गुप्ता, अतुल अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, आनंद तुलस्थान, प्रदीप केडिया आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments