Friday, February 6, 2026
Homeअपना शहरजटेश्वरधाम, कुम्हऊपुर, में विगत वर्षों की भांति श्रीमद् भागवत कथा रामलीला एवं...

जटेश्वरधाम, कुम्हऊपुर, में विगत वर्षों की भांति श्रीमद् भागवत कथा रामलीला एवं सार्वजनिक कन्या विवाह 7 तारीख को कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ समय व्यूज समाचार सेवा

जटेश्वरधाम, कुम्हऊपुर, में विगत वर्षों की भांति श्रीमद् भागवत कथा रामलीला एवं सार्वजनिक कन्या विवाह 7 तारीख को कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

समय व्यूज समाचार सेवा

कानपुर _जटेश्वरधाम, कुम्हऊपुर, में विगत वर्षों की भांति श्रीमद् भागवत कथा रामलीला एवं सार्वजनिक कन्या विवाह 7 तारीख को कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ आपको बताते चलें दिनांक 5,2,2026 दिन बृहस्पतिवार को जटेश्वरधाम, कुम्हऊपुर में कार्यक्रम आयोजक शिव शक्ति सामाजिक उत्थान सेवा समिति के प्रबंध के रमेश सविता एवं कोषाध्यक्ष पंडित विजय शर्मा ने प्रेस वार्ता करके

बताया कि आने वाली 7 तारीख दिन शनिवार को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्था एवं अन्य समाज सेवकों के द्वारा कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत कथा,रुद्र महायज्ञ ,रामलीला एवं सार्वजनिक कन्या विवाह एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर, आंखों की ऑपरेशन व जांच ,संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी क्षेत्रवासी एवं बाबा के भक्त सादर आमंत्रित हैं साथ ही बताया कि यहां पर जो शिवलिंग है वह विगत वर्षों पहले जमीन से अपने आप प्रकट हुए थे साथ ही बताया कि यहां पर यह मान्यता है जो भी आए हुए भक्त यहां पर अपने मनोकामना श्रद्धा भाव से मांगते हैं वह बाबा भोलेनाथ की कृपा से पूर्ण होती है एवं प्रसाद स्वरूप यहां पर नारियल और घंटा चढ़ाया जाता है साथ ही बताया यह कार्यक्रम शिवरात्रि से 9 दिन पहले शुरुआत की जाती है और महाशिवरात्रि में यहां पर लोग दूर-दूर से आते हैं और मनोकामना मांगते हैं जो भोलेनाथ की कृपा से पूर्ण होती है साथ ही कहा की इस प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी बाबा भोले के भक्तों को आमंत्रित किया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments