Saturday, February 7, 2026
Homeअपना शहर*हज 2026 में जाने वाले हाजियों का टीकाकरण अनिवार्य।* ...

*हज 2026 में जाने वाले हाजियों का टीकाकरण अनिवार्य।* सुहैल आफताब,समय व्यूज।

*हज 2026 में जाने वाले हाजियों का टीकाकरण अनिवार्य।*

सुहैल आफताब,समय व्यूज।


तंजीम खुद्दाम आजमीने हज कानपुर के सरदार अहमद खान साहब के द्वारा ये इत्तिला दी जाती हैं। भारतीय हज कमेटी अल्प संख्यक मंत्रालय के निर्देशानुसार 2026 को हज पर जाने वाले समस्त हाजियों का टीकाकारण(vaccination) किया जाएगा जो कि अनिवार्य है ।जिसके लिए कानपुर में दो सेंटर हमेशा की तरह से हैं। टीका करण की तारीख़ सी एम ओ कार्यालय के पत्रांक दिनांक 3 फ़रवरी के द्वारा डॉ.राजेश्वर सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में डॉ. मो आसिफ, डॉ सुमबुल शकील, डॉ नायला अंसारी आदि उपस्थित रहेंगे।
9 फरवरी 2026 को DTS स्कूल जाजमऊ कानपुर में हज ट्रेनर जनाब मोहम्मद नासिर खान की निगरानी में 400 हाजियों को टीका लगाया जाएगा। दिनांक 10 फ़रवरी 2026 दिन मंगलवार को हज ट्रेनर जनाब आतिफ सिद्दीकी साहब की निगरानी में ग़रीब नवाज़ मैरिज हॉल बांसमंडी कानपुर में 268 हाजियों को टीका लगाया जाएगा। इसलिए आप सभी आजमीने हज से दरखास्त है तारीख को ध्यान में रखें,किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए मो. हमीदुल्ला व मोहम्मद शकील 9415483645 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments