*हज 2026 के टीकाकरण में छूट गए हाजियों की तय हुई अंतिम तारीख।*

सुहैल आफ़ताब,समय व्यूज।

कानपुर। 22 फ़रवरी 2026 को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाब गंज कानपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार जिन 45 हाजियों का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया था इनमें से कुछ हाजी अपने कार्य से बाहर थे,या टीका करण के दिन किसी कारण वश टीकाकरण केंद्र पर पहुंच नहीं सके थे उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें डॉ.आसिफ अहमद,डॉ.सुमबुल शकील और

दूसरे स्टाफ के ज़रिए 22 हाजियों का टीकाकरण हुआ हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी व सरदार अहमद खान ने मेडिकल स्क्रीनिंग फार्म वा मेडिकल बुकलेट भरके टीकाकरण का काम करने में डॉक्टर्स की टीम की पूरी मदद की अभी बाकी बचे हुए 23 हाजी साहबान सरदार अहमद या आतिफ सिद्दीकी से फोन द्वारा संपर्क कर लें और मिल कर 28 फ़रवरी से पहले अपने टीका लगवा ले अन्यथा इसके बाद टीका नहीं लग सकेगा।बचे हुए हाजी साहबान कृपया इस कार्य को शीघ्र करें और इसको गंभीरता से लें।





