सुमित अरोड़ा फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत एम्पावरिंग विमेंस अवार्ड 2026एवं वन डे मेकअप सेमिनार का आयोजन हुआ संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _सुमित अरोड़ा फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत एम्पावरिंग विमेंस अवार्ड 2026एवं वन डे मेकअप सेमिनार का आयोजन हुआ संपन्न आप को बताते चलें दिनांक 11,4,2026 दिन शनिवार को सुमित अरोड़ा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत एंपावरिंग वूमेन्स अवार्ड 2026 और वन डे मेकअप से सेमिनार का आयोजन साकेत नगर स्थित ओसियन ग्रांड होटल में मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन आयोजिका शिवांगी

द्विवेदी और शो डायरेक्टर सुमित अरोड़ा द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर कानपुर और लखनऊ की 100 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल जी, निधि जैन, साधना देवरा, दीप्ति राय, अमनप्रीत कौर, अपर्णिका साहू एवं पूजा गुप्ता, रेनु भारती सहित कई

गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट आशु सिंह द्वारा मेकअप सेमिनार भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को आधुनिक मेकअप तकनीकों की जानकारी दी गई। वही कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए समारोह का समापन किया गया। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।





