Friday, May 8, 2026
Homeअपना शहरपार्षद सुधीर यादव के नेतृत्व बर्रा में जल निगम के खिलाफ फूटा...

पार्षद सुधीर यादव के नेतृत्व बर्रा में जल निगम के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा,सीवर लाइन न डाले जाने से नाराज क्षेत्रीय जनता किया विशाल धरना प्रदर्शन समय व्यूज समाचार सेवा

पार्षद सुधीर यादव के नेतृत्व बर्रा में जल निगम के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा,सीवर लाइन न डाले जाने से नाराज क्षेत्रीय जनता किया विशाल धरना प्रदर्शन

समय व्यूज समाचार सेवा

कानपुर_पार्षद सुधीर यादव के नेतृत्व बर्रा में जल निगम के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा,सीवर लाइन न डाले जाने से नाराज क्षेत्रीय जनता किया विशाल धरना प्रदर्शन आपको बताते चले दिनांक 8,5,2026 दिन शुक्रवार को जनता का हित सर्वपरी है और उसके लिए जो भी करना होगा मैं वह करने में पीछे नहीं हटूंगा यह बात वार्ड 51 के भाजपा पार्षद सुधीर यादव ने धरना स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं भाजपा पार्षद सुधीर यादव ने

कहा कि जल निगम के अधिकारी सरकार की छवि खराब करने के लिए विपक्षी पार्टियों के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आपको बता दे पिछले करीब 6 माह से वार्ड 51 के घनी आबादी वाले मोहल्लो मनोहर नगर कुंती नगर छेदी सिंह का पुरवा नई बस्ती में सीवर लाइन डालने के नाम से जल निगम द्वारा सड़क खोदकर डाल दी गई है लेकिन अब तक काम न करने के कारण क्षेत्रीय जनता गंभीर कष्ट और आसुविधा का सामना कर रही है बता दे क्षेत्र की जनता के आक्रोश और कष्टों को देखते हुए पार्षद सुधीर यादव के नेतृत्व में विगत 30 अप्रैल को क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यालय में प्रदर्शन कर महाप्रबंधक और अधीक्षक से निवारण का अनुरोध किया था किंतु अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ इसके विरोध में आज क्षेत्रीय लोगों ने आदर्श सर्वोदय पार्क में विशाल धरना देते हुए प्रदर्शन किया जिसमे मोती वर्मा राम लखन गुप्ता पप्पू मिश्रा आदि क्षेत्रीय जनता ने बताया कि यहां पर जो सीवर लाइन के लिए खुदाई हुई है और 6 महीने से ऐसे ही पड़ी हुई है जिसके चलते बरसात के समय में फिसलन बढ़ जाती है और बच्चे एवं बुजुर्ग फिसल कर चोटहिल हो जाते हैं जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमें मुख्य रूप से रहे पंकज तिवारी पप्पू मिश्रा,शीलू गुप्ता योगी शिव शंकर शर्मा गोपाल तिवारी मोती वर्मा सुनील यादव बाबा राजू यादव अशोक सिंह राम लखन गुप्ता हरि यादव वेद प्रकाश सोनू शर्मा देव राज किशोर कृष्ण कुमार सहित सैकड़ो क्षेत्रीय महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments