अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर_अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई आप को बताते चलें दिनांक 09/05/2026 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जरीब चौकी प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप जयन्ती का आयोजन किया गया, इस अवसर पर उनकी मूर्ति पर गंगाजल एवं दूध द्वारा स्नान, व पूजन व माल्यार्पण कर लड्डू व

शरबत वितरित किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कुं० मनोज सिंह भदौरिया द्वारा माल्यार्पण किया गया, महाराणा प्रताप की वीरता युद्ध कौशल, संगठन का संचालन आदि विषय का व्याख्यान किया गया और अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार महाराणा प्रताप के बारे प्रकट किए, जिसमें श्री महेन्द्र सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष, के०वी०सिंह मंडल उपाध्यक्ष, पुष्पेन्द्र भदौरिया जिला अध्यक्ष, तिलक राज चौहान जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण, धीरेन्द्र भदौरिया वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री, योगेन्द्र सिंह रजावत जिला उपाध्यक्ष, राम पाल सिंह चौहान जिला अध्यक्ष (अधिवक्ता प्रकोष्ठ) ब्ररिष्ठ प्रदेश महामंत्री, एस०के०सिंह मण्डल महामंत्री, महेन्द्र परिहार मण्डल उपाध्यक्ष, अजय सिंह तोमर जिला महामंत्री, प्रमोद राठौर, जिला अध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ देवेन्द्र कनाल, आदि क्षत्रिय समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
![]()





