*तंजीम खुद्दाम ने हज 2026 के हाजियों का भव्य स्वागत किया।*

सुहैल आफ़ताब,समय व्यूज

कानपुर।तंजीम खु़द्दाम आज़मीने हज बांसमंडी कानपुर की जानिब से पिछले साल की तरह इस साल भी हज 2026 से वापस आये हाजियों का इस्तक़बाल(सम्मान) प्रोग्राम किया गया।जिसमें तक़रीबन 150 हुज्जाज किराम ने शिरकत की और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारक बाद दी और दुवाओं से नवाज़ा। मुफ़्ती माज़ साहब ने हज से वापस आने के बाद कहा कि हाजियों को अपनी ज़िंदगी में तब्दीली लानी चाहिए ।जिससे कि समाज में लोग कहे कि फलां शख़्स हज से आने के बाद कितना बदल गया है, एक नमूना

पेश करना चाहिए। फ़र्ज़ और सुन्नत पे ज़्यादा से ज़्यादा अमल करना चाहिए। कारोबार में ईमानदारी बरतनी चाहिए ।मुफ़्ती साहब ने बताया रबीउल अव्वल के महीने तक हाजी जिसके लिए दुआ करदे अल्लाह ताला उसकी जायज़ दुआ को ज़रूर क़ुबूल करते है।और लोगो को हाजियों से दुआ की दरखास्त करनी चाहिए। प्रोग्राम की शुरुआत क़ाज़ी फैज़ान साहब ने कुरान पाक की तिलावत से की। इस मुबारक़ मौके पर कमाल अहमद , मो शकील, तौसीफ़ अहमद,मो. नूज़ैम ,रबीउल्लाह मंसूरी और इमरान अहमद ने हाजियों का इस्तकबाल किया। आख़िर में मुफ़्ती साहब ने अल्लाह से सभी इंसानों की भलाई और तरक्की और मुल्क में अमन व अमान क़ायम रहने की और सभी की हिफाज़त की दुआ कराई,सभी हाजियों को मुबारकबाद पेश की गई और अपने अच्छे किरदार को पेश कर के दुनियां व आख़िरत में कामयाब होने की दुआ की, वहां पर आए हुए सभी हाजी , हज्जिनों के लिए तंजीम के लोगों ने खाने का भी इंतज़ाम किया था सभी से खाना खा कर जाने को कहा गया और सभी लोग इस दावत में शरीक हुए।मोहम्मद हमीदुल्ला व सरदार अहमद खान ने मुफ़्ती साहब का व हाजियों का शुक्रिया अदा किया और आगे भी हाजियों की ख़िदमत में लगे रहने के लिए तंजीम के नौजवानों से अपील की।
![]()





