हो रहे स्वजातीय विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर यू एस सिंह ने कहा अगले वर्ष होगी 11 जोड़ों की शादी

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _हो रहे स्वजातीय विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर यू एस सिंह ने कहा अगले वर्ष होगी 11 जोड़ों की शादी आप को बताते चलें सर्व कल्याण झांकी कलाकार समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2026 (रविवार) को श्री आनंदेश्वर मंदिर, परमट, कानपुर नगर में विशाल भंडारा एवं निर्धन कन्याओं के निःशुल्क सामूहिक विवाह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में

पहुंचे डॉक्टर यू एस सिंह जी ने कहा की जो सर्व कल्याण झांकी कलाकार समिति है वह यह कार्य बड़ा ही सराहनीय कर रही है ताकि गरीब निर्धन कन्याओं का भी विवाह संपन्न हो सके और आशीर्वाद स्वरुप सभी जोड़ों को गृहस्ती का पूर्ण सामान भी दिया जा रहा है साथ ही कहा की इस वर्ष तो तीन जोड़ों की शादी हो रही है पर अगले वर्ष कम से कम 11 जोड़ों की शादी होगी जिसमें हमारा जो भी अधिक से अधिक सहयोग तन मन धन से रहेगा वह

हम करेंगे वही समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि जो डॉक्टर यू एस सिंह जी ने कहा है कि अगले वर्ष 11 जोड़ों की शादी होगी उसके लिए हम लोग अभी से तैयारी शुरू कर देंगे साथ ही समाज सेवा ही समिति का सर्वोच्च उद्देश्य है तथा सभी पदाधिकारी पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे समिति के संरक्षक डॉ. यू. एस. सिंह,जयवीर भदौरिया, संदीप कुमार सिंह, शिवम, अभिषेक, आनंद सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल, उपाध्यक्ष अमरजीत, उपाध्यक्ष जगदीश (गुरु), महामंत्री अमर सिंह, महामंत्री अंकित बालाजी, मंत्री सूरज, कोषाध्यक्ष वैभव ठाकुर, सलाहकार अमित सिंह, मीडिया प्रभारी शिवा जायसवाल, सह मीडिया प्रभारी शोभित पांडेय, बउवा तिलकधारी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे वही कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया तथा नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
![]()





