Saturday, September 5, 2026
Homeअपना शहरमहाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू भैया द्वारा आयोजित शिक्षक...

महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू भैया द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब, हजारों शिक्षकों का हुआ सम्मान समय व्यूज गौरव प्रजापति

महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू भैया द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब, हजारों शिक्षकों का हुआ सम्मान

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर। महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू भैया द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब, हजारों शिक्षकों का हुआ सम्मान आप को बताते चलें दिनांक 5,9,2026 दिन शनिवार को यशोदा नगर सैनिक चौराहा स्थित उमा उपवन पार्टी लान में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन

सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मनोज शुक्ला जी बबलू भैया, पूर्व प्रत्याशी महाराजपुर विधानसभा द्वारा किया गया। समारोह में कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षकों का सम्मान एवं अभिनंदन कर शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अभिषेक मिश्रा जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने

शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव हैं। वे अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गढ़ते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सम्मान है वही समारोह में राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अपर्णा जैन जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता

डॉ. नितेंद्र यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने शिक्षक समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में

उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक

मौजूद रहे। पूरे समारोह में शिक्षकों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता का भाव देखने को मिला वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से
विकास त्रिपाठी विक्की,सुधीर दिक्षित, विकास तिवारी, कमलाकांत

मिश्रा आदि हजारों शिक्षक गण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी एवं समाज सेवक मनोज कुमार शुक्ला बबलू भैया ने सभी

सम्मानित शिक्षक साथियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments