रोटरी क्लब ऑफ कानपुर एवं श्री हरिशंकर सर्जिकल सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में “प्रोजेक्ट मुस्कान” के अन्तर्गत निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _रोटरी क्लब ऑफ कानपुर एवं श्री हरिशंकर सर्जिकल सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में “प्रोजेक्ट मुस्कान” के अन्तर्गत निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ संपन्न आप को बताते चलें दिनांक रोटरी क्लब ऑफ कानपुर एवं श्री हरिशंकर सर्जिकल सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को “प्रोजेक्ट मुस्कान” के अन्तर्गत निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय जी० एन० के० इन्टर कालेज परिसर, रोटरी ऑफिस, सिविल लाइन्स, कानपुर मे सम्पन्न हुआ ।शिविर का उद्घाटन वारिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा० सोनिया दमेले द्वारा किया गया । वही अध्यक्ष गौरव तिवारी ने बताया कि आज के परिवेश में ऑखो की समस्या होना आम बात है और विद्यार्थियों में इस समय इसकी अधिकता ज्यादा है कमजोर नजरो से लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से गुजरना पडता है और समय पर चश्मा ना लगने के कारण निरंतर आंखों का पावर भी बढ़ता जाता है। अतः इसी के मद्देनजर “प्रोजेक्ट मुस्कान” के अन्तर्गत पूरे वर्ष प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा, और जरूरतमंदो को निशुःल्क चश्मो का वितरण भी किया जाएगा । वही चैयरमैन गौरव शुक्ला ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ कानपुर द्वारा प्रत्येक माह में दूसरे शनिवार को प्रोजेक्ट मुस्कान नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा और प्रत्येक उस व्यक्ति को जिसे नज़र के चश्में की जरूरत है उसे उपलब्ध कराया जायेगा वही कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव सचिव जिम्मी भाटिया ने दिया तथा डा० सोनिया दमेले और उनकी टीम का भी आभार व्यक्त किया । वही शिविर में प्रमुख रूप से ये सुधीर मेहरोत्रा, रो० राजीव अग्रवाल, रो० पी० एन० जैन, रो० सुशील चक, रो० श्रृति अग्रवाल, रो० जितेन्द्र अवस्थी, रो० योगेन्द्र कुमार, रो० राजेन्द्र वर्मा, रो० अनूप जायसवाल, रो० वेद प्रकाश वर्मा, रोoनीना अवस्थी, रो० आकांक्षा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे । वहीं सैकड़ो लोगों ने अपने आंखों की जांच कर चश्मा भी मुक्त लिया







