Monday, July 21, 2025
Homeअपना शहरश्री अमरनाथ सेवा मण्डल (रजि०) कानपुर द्वारा अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान...

श्री अमरनाथ सेवा मण्डल (रजि०) कानपुर द्वारा अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान गुप्ता चौराहा, सतबरी रोड में द्वितीय विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया समय व्यूज समाचार सेवा

श्री अमरनाथ सेवा मण्डल (रजि०) कानपुर द्वारा अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान गुप्ता चौराहा, सतबरी रोड में द्वितीय विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया

समय व्यूज समाचार सेवा

कानपुर _श्री अमरनाथ सेवा मण्डल (रजि०) कानपुर द्वारा अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान गुप्ता चौराहा, सतबरी रोड में द्वितीय विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया आप को बताते चलें श्री अमरनाथ सेवा मण्डल (रजि०) कानपुर द्वारा अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान छः अलग-अलग स्थानों पर भण्डारे का आयोजन करनें जा रहा है जिस कम में आज दिनाँक 20 जुलाई 2025 दिन रविवार को गुप्ता चौराहा, सतबरी रोड, सतबरी में द्वितीय विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें विशाल संख्या में बाबा के भक्तों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया एवं अमरनाथ सेवा मण्डल द्वारा किये गये इस कार्य की बाबा के भक्तों ने प्रसंशा की एवं भक्तों के अनुरोध पर अमरनाथ सेवा मण्डल द्वारा यह निर्णय लिया गया कि ऐसे भण्डारे हर वर्ष पूरे सावन में होते रहेगें इस बात की पुष्टि मण्डल के महामंत्री शशिकान्त त्रिपाठी ने की। इस भण्डारे के दौरान रघुनन्दन भदौरिया, शिवराम सिंह, विकास तिवारी, निर्देश सिंह चौहान, अतुल शुक्ला आदि 18 सम्मानित जनों का सम्मान भी किया गया। वही भण्डारे में प्रमुख रूप से राम मोहन प्रजापति, पं० राम कुमार तिवारी, मोहित बाबा बैरागी, विनय तिवारी, दीपक, संस्था के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, संजय कुमार सराफ, सन्तोष तिवारी, राजकुमार चोपड़ा, आदित्यकान्त त्रिपाठी, प्रेमलता कटियार, सुरेश पाठक,करन भारद्वाज, संस्था मीडिया प्रभारी अंजनी निगम, राजीव शुक्ला आदि सैकड़ो शिवभक्त एवं समस्त संस्था के सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments