क्षत्रिय महिला समिति ने सावन उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक व मनोरंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
समय व्यूज समाचार सेवा
कानपुर। बुद्धबार को आर्य नगर स्थित गैंजेस क्लब रूबी हॉल में क्षत्रिय महिला समिति परिवार द्वारा आयोजित सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सावन उत्सव आयोजन में समिति की (अध्यक्ष) श्रीमती आशा सेंगर, (महामंत्री) श्रीमती निर्मला सिंह, एवं अन्य सम्मानित महिला सदस्याओ में श्रीमती विजय लक्ष्मी चौहान, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती शोभा सिंह, श्रीमती मंजुला राठौर, श्रीमती किरन भदौरिया, श्रीमती मिथलेश सिंह, श्रीमती श्रुति सिंह, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती पूर्णिमा सिंह, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती चन्द्रप्रभा चन्देल, श्रीमती निशा सिंह सहित अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सावन उत्सव पर कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक व मनोरंजन से भरपूर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं में अनीता सिंह (प्रथम) मंजुला राठौर (द्वितीय) 50 वर्ष से कम आयु में मनीषा सिंह (प्रथम) श्रुति सिंह (द्वितीय) विजेता रही। सोलो नृत्य प्रतियोगिता में (प्रथम) श्रुति सिंह एवं (द्वितीय) खुशबू सिंह, (तृतीय) निर्मला सिंह रही। साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता में किरण भदोरिया विजेता हुई।