Friday, March 27, 2026
Homeअपना शहरकानपुर के जरीब चौकी में मोटोबान शो रूम का आउटलेट की चेयरमैन...

कानपुर के जरीब चौकी में मोटोबान शो रूम का आउटलेट की चेयरमैन सरोज सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर के जरीब चौकी में मोटोबान शो रूम का आउटलेट की चेयरमैन सरोज सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन


समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर। कानपुर के जरीब चौकी में चैत्र नवरात्र के नवमी दिवस पर जरीब चौकी स्थित मोटोबान शोरूम आउटलेट का भव्य शुभारंभ शोरूम आउटलेट की चेयरमैन सरोज सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान अमित सिंह ने बताया कि हमारे इस नवीन शोरूम आउटलेट में सिट्रॉन एवं जीप कंपनी के चार पहिया वाहनों के सभी बेस मॉडल से लेकर टॉप मॉडल तक वाहन उपलब्ध होंगे। दोनों कंपनियों के चार पहिया वाहन जो आज की नई टेक्नोलॉजी

एवं सुरक्षा की अगर बात की जाए सभी सुरक्षा एवं सुविधाओं के साथ हमारे इस नवीन आउटलेट में अब उपलब्ध होंगे। तथा आगे उन्होंने बताया कि मोटोबान में हम केवल उम्मीदों को पूरा नहीं करते, बल्कि सार्थक साझेदारी बनाने और हर ग्राहक को बेजोड़ मूल्य प्रदान करने का लक्ष्य रखते हैं। भविष्य को देखते हुए, हम ऑटोमोटिव अनुभव के हर पहलू में स्थिरता को एकीकृत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार प्रथाओं को अपनाकर, कार्बन फुटप्रिंट को कम करके और ऊर्जा एवं प्रौद्योगिकी में उभरते

अवसरों की खोज करके, हमारा लक्ष्य एक हरित और स्वच्छ भविष्य का निर्माण करना है। शुभारंभ अवसर पर शहर वासियों सा अपील करते हुए कहा कि वह एक बार हमारे इस नवीन मोटो वन आउटलेट पर आकर विजिट अवश्य करें साथ ही टेस्ट ड्राइव करके दोनों कंपनियां के चार पहिया वाहनों का अनुभव ले इस अवसर पर आउटलेट का सभी स्टाफ सहित दोनों कंपनी के कई लोग उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे विशाल सिंह दौलत सिंह गौरव श्रीवास्तव राहुल श्रीवास्तव प्रवीण सक्सेना विकास शुक्ला अमित पांडे एवं विशेष रूप से उपस्थित रही ब्रांड की ओर से राहुल पानसरे एवं अंकुश भाटिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments