अपनाघर आश्रम” के प्रभुजनों को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया।

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _अपनाघर आश्रम” के प्रभुजनों को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया। आप को बताते चलें दिनांक 19/6/2026 दिन शुक्रवार को संस्था श्रृजन सोसाइटी कानपुर नगर के प्रयासों से “अपनाघर आश्रम”, पहाड़पुर एक गैरसरकारी संस्था है जहाँ पर मानसिक मंदित लोग रहते हैं, जिसका संचालन पूर्णतया सामुदायिक सहयोग से किया जा रहा है जिसमें जनपद के असहाय, लावारिस, निरीह प्रभुजनों को आवास, भोजन व चिकित्सा की निःशुल्क सेवा दी जाती है। आज दिनांक 18/06/2026 को उपनिदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कानपुर मंडल, श्री राजेश सोनकर जी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, श्री विनय उत्तम जी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिरसिंहपुर, कानपुर, डॉ पूनम गौतम, योग प्रशिक्षक, श्री वीर सिंह जी, एवं अवन्तिका जी बायोटेक विद्यार्थी व अन्य सहयोगियों सहित आश्रम का भ्रमण किया गया।

संस्था श्रृजन सोसाइटी अध्यक्ष श्रीमती उमा शुक्ला द्विवेदी जी और सचिव जे०पी० सिंह जी द्वारा मुख्य अतिथि उपनिदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कानपुर मंडल, श्री राजेश सोनकर जी, विशिष्ठ अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, श्री विनय उत्तम जी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिरसिंहपुर, कानपुर, डॉ पूनम गौतम का स्वागत किया गया। श्रीमती उमा शुक्ला द्विवेदी जी द्वारा सभी को पूरे आश्रम का भ्रमण कराया गया और आश्रम में रह रहे प्रभुजनों से भी मिलवाया गया। इसके बाद श्री जे०पी० सिंह जी द्वारा प्रभुजी के बारे में जानकारी प्राप्त होने, उनको किस परिस्थित में पाया जाता है, प्रभुजी को रेस्क्यू कर आश्रम में लाना, उनकी साफ-सफाई, भोजन, देखरेख, इलाज और रहने की प्रक्रियों से अवगत कराया गया।
इसके पश्चात् श्री राजेश सोनकर जी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष वर्गों हेतु योग (मानसिक मन्दित / वृद्धजन / दिव्यांगजन) के महत्व और उसकी उपयोगिता से अवगत कराया गया। श्री विनय उत्तम जी द्वारा मानसिक मन्दितों और दिव्यांगजनों हेतु उपयोगी क्रियाकलापों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक कराया गया। इसके बाद डॉ पूनम गौतम और श्री वीर सिंह जी द्वारा “अपनाघर आश्रम” के प्रभुजनों को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया।
इस विजिट में उपनिदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कानपुर मंडल, श्री राजेश सोनकर जी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, श्री विनय उत्तम जी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिरसिंहपुर, कानपुर, डॉ पूनम गौतम, योग प्रशिक्षक, श्री वीर सिंह जी, एवं अवन्तिका जी बायोटेक विद्यार्थी व अन्य सहयोगी, एवं संस्था श्रृजन सोसाइटी की ओर से अध्यक्ष श्रीमती उमा शुक्ला द्विवेदी जी, सचिव जे०पी० सिंह जी, गौरव कुमार विश्वकर्मा जी, और प्रबन्धक बच्चू सिंह जी उपस्थित रहे।
![]()





