श्री बटेश्वर महादेव मंदिर सांस्कृतिक एवं कल्याण समिति द्वारा नव निर्मित श्री बटेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन

समय व्यूज सुरेंद्र सोनी

कानपुर_श्री बटेश्वर महादेव मंदिर सांस्कृतिक एवं कल्याण समिति द्वारा नव निर्मित श्री बटेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन आपको बताते चलें दिनांक 19/6/2026 दिन शुक्रवार को स्वर्ण जयंती विहार सेक्टर 3 केस्को सब स्टेशन के समीप स्थित श्री बटेश्वर महादेव मंदिर सांस्कृतिक एवं कल्याण समिति द्वारा नव निर्मित श्री बटेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आज कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया

जाएगा वही 25 तारीख को पूर्णाआहुति एवं विशाल संत समागम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा आपको बता दें कार्यक्रम आयोजक एवं सहयोग करता महेंद्र पाल सिंह पूर्व सब इंस्पेक्टर, सुधीर बाजपेई, दीपचंद बाजपेई, लल्लन द्विवेदी, संजय बाजपेई,रविकांत शुक्ला, दिनेश उपाध्याय, मोनू मिश्रा, हरिओम दुबे, इंजीनियर अशोक पाल आदि लोगों का विशेष योगदान रहा आपको बता दें श्री बटेश्वर महादेव मन्दिर सांस्कृतिक एवं कल्याण समिति द्वारा निर्मित भव्य श्री बटेश्वर महादेव मन्दिर में माँ नर्मदा के पावन तट से प्राकट्य अखण्ड शिवलिंग (श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्वरूप) की प्राण-प्रतिष्ठा का पावन एवं ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न होने जा रहा है। वही इस अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम से पधारे पूज्य 11 वैदिक आचार्यों के सानिध्य में वेदमन्त्रों के मंगलमय घोष, रुद्राभिषेक, यज्ञ, हवन एवं विविध शास्त्रोक्त अनुष्ठानों द्वारा सम्पूर्ण प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न कराया जाएगा। वही आप समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि इस पुण्य अवसर पर सपरिवार पधारकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस दिव्य आयोजन को सफल एवं पुण्यमय बनाने में सहभागी बनें।
![]()





