Saturday, August 8, 2026
Homeअपना शहरश्री राजपूत करणी सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार मंथन,...

श्री राजपूत करणी सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार मंथन, संदीप सिंह बने प्रदेश मंत्री व पंकज सिंह रजावत महासचिव समय व्यूज समाचार सेवा

श्री राजपूत करणी सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार मंथन, संदीप सिंह बने प्रदेश मंत्री व पंकज सिंह रजावत महासचिव

समय व्यूज समाचार सेवा


नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पंकज राजावत

लखनऊ, श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक एवं नियुक्ति कार्यक्रम शुक्रवार को पीजीआई क्षेत्र स्थित आवास विकास वृंदावन में संगठन के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई । बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों तथा यूजीसी रोल बैक और आरक्षण के मुद्दे एवं आगे की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों सहित करणी सैनिक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ ने की। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की पर भी घोषणा की गई। संदीप सिंह को श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री तथा पंकज सिंह रजावत को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया वही दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अमितसिंह, अरुण प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह परिहार, संगठन मंत्री विकास सिंह, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अमर सिंह, कानपुर जिला अध्यक्ष गौरव भदौरिया, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमित सिंह, डॉ. संजय शमां, सवर्ण प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के महासचिव दिलीग मिश्रा सहित सैकड़ों करणी सैनिक एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में यूजीसी रोल बैक एवं आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर संगठन को आगामी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय पर संगठन मजबूती के साथ अपनी बात रखेगा तथा जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा। साथ ही संगठन को प्रदेश के प्रत्येक बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ ने कहा कि श्री राजपूत करणी सेना केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना, युवाओं को संगठित करना तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि यूजीसी रोल बैक और आरक्षण के नाम पर यदि किसी भी वर्ग के साथ अन्याय होगा तो करणी सेना लोकतांत्रिक तरीके से उसकी आवाज बुलंद करेगी। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और समान अवसर के पक्ष में है। दुर्गेश सिंह ने सभी नवनियुक्त पदा‌धिकारियो से अपेक्षा की कि वे संगठन की विचारधारा को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाएं तथा समाज के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन अनुशासन, सेवा और सामाजिक एकता के सिद्धांतों पर आगे बढ़ेगा तथा प्रदेश में करणी सेना को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक मुद्दों पर पर सक्रियता से कार्य करने करने तथा आपसी एकता और भाईचारे को बढ़ाया देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान और संगठन के विस्तार को लेकर आगामी कार्ययोजना की घोषणा के साथ हुआ। वही नियुक्ति पर पंकज सिंह राजावत ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताते हुए कहा, “मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद प्रकट करता हूं। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करूंगा। समाज और संगठन को मजबूती देना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments