Saturday, August 8, 2026
Homeअपना शहरलोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष का कानपुर में भव्य स्वागत,...

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष का कानपुर में भव्य स्वागत, आयोजित हुई ‘चाणक्य चौपाल’ ​समय व्यूज / गौरव प्रजापति

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष का कानपुर में भव्य स्वागत, आयोजित हुई ‘चाणक्य चौपाल’


​समय व्यूज / गौरव प्रजापति

कानपुर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम बार कानपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से एक ‘चाणक्य चौपाल’ का आयोजन भी किया गया।​ आपको बता दें 8 अगस्त 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की युवा इकाई के उत्तर प्रदेश युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिद्धांत मिश्रा शनिवार को अपनी पूरी टीम के साथ पहली बार कानपुर पहुंचे। उनके प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व कानपुर के युवा जिला अध्यक्ष अमित दुबे ने किया।
इस अवसर पर आयोजित ‘चाणक्य चौपाल’ में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता भी ग्रहण की। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने बिहार में जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और अब उत्तर प्रदेश की बारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कानपुर के युवा जिला अध्यक्ष अमित दुबे को संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और संगठन में युवाओं की भागीदारी को और बढ़ाया जाएगा।


कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आयुष वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत गुप्ता, जिला सचिव रिंकू केसरवानी, विधानसभा अध्यक्ष समरजीत सिंह तथा विधानसभा अध्यक्ष सनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदेश सचिव देव तिवारी एवं प्रदेश प्रधान महासचिव अकुवर अभय प्रताप सिंह राठौर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी दिनों में संगठन को और मजबूत करने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में कानपुर में पार्टी की युवा शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments