कानपुर वरिष्ठ नागरिक जन सेवा संस्था ने समाजसेवियों को किया सम्मानित

समय व्यूज गौरव प्रजापति

महाराजा बिजली पासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खागल पासी का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन;
पगड़ी, माला व अंगवस्त्र से नवाजा

कानपुर, 17 अगस्त: कानपुर वरिष्ठ नागरिक जन सेवा संस्था के तत्वावधान में रविवार (16 अगस्त) को जी.टी. रोड, पटेल नगर स्थित ‘सादर पैलेस’ में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रमुख समाजसेवियों के साथ-साथ ‘वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी आर्मी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खागल पासी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
संस्था के संस्थापक, लगातार तीन बार के पार्षद एवं महाराजपुर (217) विधानसभा से भावी निर्दलीय प्रत्याशी मनोज यादव ‘राजा भैया’, अध्यक्ष रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष भारत लाल पाल एवं महासचिव मथुरा प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से खागल पासी को पगड़ी, माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
निस्वार्थ जनसेवा का मिला सम्मान
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खागल पासी और उनकी टीम संपूर्ण कानपुर परिक्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में जुटी है। गरीब व असहाय परिवारों की मदद करना, जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग देना और पीड़ितों को इलाज की सुविधाएं मुहैया कराना उनकी पहचान बन चुका है।
कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से:खागल पासी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
मनमोहन पासवान एवं रामकुमार पासवान (वरिष्ठ समाजसेवी)
वीरमति पासी (प्रदेश अध्यक्ष,पासी प्रगति संस्थान)बीरबल पासवान, नी प्रधान राजेपाल पासवान गड़ेवा, देवेंद्र पासवान, राजा पासवान इंद्रजीत दिवाकर, मुन्नालाल पासवान, मोनू पासवान, राहुल कनौजिया महेंद्र रावत, अशोक वर्मा, संजय गौतम,दामोदर पाल, विरूपल ज्वाला सिंह चौहान, कल्लू यादव, अजवीर यादव, वीरभान, विजयनाथ आदि उपस्थित रहे।
![]()





