शहीद लवकेश ओमर की 36वीं पुण्यतिथि पर सुंदरकांड एवं भंडारे का हुआ आयोजन

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर। शहीद लवकेश ओमर की 36वीं पुण्यतिथि पर सुंदरकांड एवं भंडारे का हुआ आयोजन आप को बताते चलें दिनांक 15,8,2026 दिन शनिवार को खाड़ेपुर कर्रही व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी नेता शहीद लवकेश ओमर की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि

एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जी, लाल भैया, दक्षिण जिला अध्यक्ष अचल गुप्ता, राकेश सिंह जी, गणेश कटियार सहित अन्य व्यापारी नेता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खाड़ेपुर कर्रही व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिवेश ओमर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समस्त व्यापारी गणों ने शहीद लवकेश ओमर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष एवं व्यापारी समाज के प्रति योगदान को याद किया।

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीद लवकेश ओमर का त्याग और संघर्ष व्यापारी समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज में सेवा और एकजुटता का संदेश देता है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समस्त व्यापारी गण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
![]()





