Wednesday, October 7, 2026
Homeअपना शहरमाध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना...

माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर 13 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर 13 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। आप को बताते चलें दिनांक 6,10,2026 दिन मंगलवार को माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कानपुर में धरना प्रदर्शन कर 13 सूत्रीय मांगों का माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक की हाईकोर्ट में डेट होने के कारण वित्त एवं लेखाधिकारी खुशबू सोनी ने लिया। साथ ही जनपद स्तर की समस्याओं का भी एक ज्ञापन दिया गया। वही धरने का नेतृत्व करते हुए प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी ने बताया की संगठन की प्रमुख मांगे पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षक पद पर पदोन्नति, सेवानिवृत्ति के समय उपार्जित अवकाश का नगदीकरण कैशलेस चिकित्सा सुविधा लिपिक संवर्ग का त्रिस्तरीय पुनर्गठन आउटसोर्स नियुक्तियां बंद कर पूर्णकालिक नियुक्तियां करने तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्तियां की लगी रोक हटाए जाने प्रबंध समिति में भागीदारी शिक्षकों की भांति शिक्षणेत्तर कर्मियों का ऑनलाइन स्थानांतरण सहित 13 सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में यह धरना देकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।

यदि इसके उपरांत भी हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो प्रदेश स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद जोशी अजय प्रधान प्रसून तिवारी प्रदीप त्रिवेदी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष प्रभात मिश्रा वह जिला मंत्री उदय राज सिंह सुरेंद्र कुमार संत कुमार जयशंकर तिवारी अभिषेक सुरेश विश्वकर्मा नितिन पांडे कमलकांत द्विवेदी स्वार्थ राम दीपक पाल धर्मेंद्र पाठक रितेश वर्मा विजय शंकर मिश्रा अतुल अवस्थी मनोज त्रिपाठी अल्पना पांडे सुग्रीव कुमार कमलकांत द्विवेदी राम शंकर कटियार गणेश दीक्षित मनोज कुमार रविंद्र पाल सहित जनपद के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे और नारेबाजी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments