Thursday, October 8, 2026
Homeअपना शहरकिदवई नगर की लंबे समय से चली आ रही सीवरयुक्त भीषण जलभराव...

किदवई नगर की लंबे समय से चली आ रही सीवरयुक्त भीषण जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मैराथन बैठक सांसद रमेश अवस्थी जी के आवास पर आयोजित हुई। समय व्यूज गौरव प्रजापति

किदवई नगर की लंबे समय से चली आ रही सीवरयुक्त भीषण जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मैराथन बैठक सांसद रमेश अवस्थी जी के आवास पर आयोजित हुई।

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _किदवई नगर की लंबे समय से चली आ रही सीवरयुक्त भीषण जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मैराथन बैठक सांसद रमेश अवस्थी जी के आवास पर आयोजित हुई। आप को बताते चलें दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को माननीय सांसद रमेश अवस्थी जी के आवास पर 40 दुकान मार्केट, एच ब्लॉक, के ब्लॉक एवं वाई ब्लॉक में लंबे समय से चली आ रही सीवरयुक्त भीषण जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मैराथन बैठक आयोजित हुई। बैठक में माननीय सांसद जी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तीनों विभाग जलकल / जल निगम नगरीय एवं जल निगम ग्रामीण मिलकर समन्वय बनाकर समस्या का शीघ्र एवं स्थायी समाधान करेंगे। वही बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने माननीय सांसद जी को भरोसा दिलाया कि तीनों विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक तकनीकी कार्यवाही करेंगे तथा समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे। वही बैठक में जल निगम के प्रबंधक, जलकल जोन-3 के अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता तथा किदवई नगर व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष अनूप तिवारी, महामंत्री यशपाल सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, व्यापारी नेता राजकुमार गुप्ता, वार्ड-100 के पार्षद गिरीश वाजपेई, पूर्व पार्षद एवं व्यापारी नेता हरि शंकर गुप्ता, पूर्व पार्षद एवं व्यापारी नेता ओम प्रकाश बक्सरिया उपस्थित रहे साथ ही उल्लेखनीय है कि किदवई नगर के 40 दुकान मार्केट, एच ब्लॉक, के ब्लॉक एवं वाई ब्लॉक में लगभग 25 वर्ष पूर्व बनी गहरी सीवर लाइन पर वर्तमान में कई परतों में सड़क का निर्माण हो चुका है। बरसात के दिनों में इसी गहरी सीवर लाइन कई स्थानों पर सड़क को फोड़कर पानी उगलती है, जिससे सीवरयुक्त जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके कारण करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़कों में गड्डों में तब्दील हो रही हैं और व्यापारी, ग्राहक तथा आम नागरिक लंबे समय से परेशान हैं। वही इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर किदवई नगर व्यापार मंडल (रजि.) के अध्यक्ष अनूप तिवारी के नेतृत्व में 02 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे 40 दुकान चौराहे पर सांकेंतिक भूख हड़ताल एवं धरना दिया गया था। माननीय सांसद जी के हस्तक्षेप के बाद संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन समस्या की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने के कारण तीनों विभागों में विवाद की स्थिति बन गई थी।इसी के समाधान के लिए माननीय सांसद जी ने आज अपने आवास पर व्यापारी नेताओं एवं तीनों संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित कर बैठक की और समस्या के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments